मैं बहुत आभारी हूं, जो मैं यहां आ पाई
दर्शन के दौरान निधि आस्था में लीन दिखी, इसके बाद जब उनसे उनके अनुभव के बारे मेंं पूछा गया तो वे भावुक नजर आईं। दर्शन के बाद निधि ने कहा, ‘बहुत-बहुत खुश हूं। मैं शिव जी की बहुत बड़ी भक्त हूं और यहां दूसरी बार आ रही हूं। सुबह का समय है, बहुत पॉजिटिव माहोल है। मैं बहुत आभारी हूं, जो मैं यहां आ पाई। भगवान सबका भला करें।’
निधि अग्रवाल का करियर
निधि अग्रवाल ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी फिल्में की हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म मुन्ना माइकल से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी फिल्मों और काम की वजह से उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपनी पहचान बनाई।
‘आईस्मार्ट शंकर’, ‘ईश्वरन’ और ‘हरि हर वीरा मल्लु’ जैसी फिल्मों में उनके काम को काफी सराहा गया। हाल ही में वे प्रभास के साथ ‘द राजा साब’ में नजर आईं थीं।