फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara-Dhanus Controversy: धनुष-ऐश्वर्या के कॉपीराइट विवाद पर नेटिजन्स ने नेटफ्लिक्स को घेरा, किए ये सवाल

Thu, 21 Nov 2024 12:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nayanthara-Dhanus Controversy: नयतनारा और धनुष के बीच कॉपीराइट को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले पर अब नेटिजन्स ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से ही सवाल करने शुरू कर दिए हैं, जिस पर नयनतारा की डॉक्युमेंट्री स्ट्रीम हो रही है।
विज्ञापन
धनुष-नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja, nayanthara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इस पर कॉपीराइट विवाद चल रहा है। नयतनारा और धनुष आमने-सामने हैं। दोनों सितारों के बीच कानूनी विवाद कथित रूप से 3 सेकेंड के एक वीडियो को लेकर है। नयनतारा का कहना है कि उन्होंने अपनी डॉक्यूमेंट्री के लिए धनुष से उनकी फिल्म 'नानम राउडी धान' के सॉन्ग और विजुअल्स की अनुमति मांगी थी, जो उन्होंने नहीं दी। अभिनेत्री का कहना है कि डॉक्यूमेंट्री का ट्रेल देख महज 3 सेकंड के विजुअल चोरी के आरोप में 10 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस धनुष ने उन्हें भेजा। इस पर दोनों के बीच हुई जुबानी जंग में अब नेटिजन्स भी कूद पड़े हैं।

विज्ञापन

तीन नहीं, 37 सेकंड का वीडियो
नयनतारा और धनुष के बीच हुए इस विवाद में नेटिजन्स अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। इस दौरान वे नयनतारा और उनके पति विग्नेश को घेरते दिख रहे हैं। दरअसल, कहा जा रहा है कि डॉक्युमेंट्री में 'नानम राउडी धान' से सिर्फ 3 सेकंड की क्लिपिंग नहीं इस्तेमाल हुई है, बल्कि फिल्म की मेकिंग से करीब 37 सेकंड की क्लिप इस्तेमाल की गई है। इस पर यूजर्स का कहना है कि बिना इजाजत 37 सेकंड का वीडियो इस्तेमाल करना गैर-कानूनी है।

देखें नेटिजन्स की प्रतिक्रिया
यूजर्स सवाल कर रहे हैं, 'धनुष से बिना एनओसी मिले नेटफ्लिक्स इस वीडियो क्लिक का इस्तेमाल कैसे कर सकता है। 37 सेकंड से ज्यादा का वीडियो इस्तेमाल किया गया है। यह गैर-कानूनी है। इस मामले में धनुष की तरफ से कानूनी एक्शन होगा। नयनतारा आखिर ऐसा कैसे कर सकती हैं?'
 
 
विज्ञापन

क्या कहा नयतनारा ने?
नयनतारा की डॉक्युमेंट्री उनके जन्मदिन के अवसर पर 18 नवंबर को रिलीज हुई। बात करें फिल्म नानम राउडी धान की तो इसमें खुद नयनतारा लीड एक्ट्रेस थीं। अभिनेत्री का कहना है कि डॉक्युमेंट्री में इस्तेमाल वीडियो खुद उनके द्वारा शूट किया गया। अभिनेत्री ने एक पत्र जारी कर कहा कि धनुष ने उन्हें पर्दे के पीछे की क्लिप के लिए 10 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा था। इसमें उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म के सेट पर उनके निजी उपकरणों से यह वीडियो शूट किया गया था जो अब इस डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा है।
Films: 'दो पत्ती' से पहले इन फिल्मों पर हुआ विवाद, किसी पर दर्ज हुए केस तो किसी पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें