Matka Box Office Collection Day 7: वरुण तेज अभिनीत 'मटका' बॉक्स ऑफिस पर नाकाम साबित हुई है। इस फिल्म की रिलीज को आज सात दिन पूरे हो गए हैं। जानते हैं इसके कलेक्शन की गाड़ी कहां तक पहुंची?
फिल्म 'मटका' बॉक्स ऑफिस पर लगी है। पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हुई। लेकिन, पहले दिन इसका खाता ही बहुत कम कलेक्शन के साथ खुला और तब से इसकी कमाई में हर दिन ढलान आ रहा है। सात दिनों में यह फिल्म कुल मिलाकर पांच करोड़ रुपये भी नहीं जुटा पाई है। हालात ऐसे लग रहे हैं कि अगले कुछ दिन में ही टिकट खिड़की से इसकी छुट्टी हो जाएगी।
पांच दिनों में पांच करोड़ भी नहीं
करुणा कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1950 के दशक के अंत के विशाखापत्तनम शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें वरुण तेज ने मशहूर मटका किंग रतन खत्री का किरदार निभाया है। इस फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 66 लाख रुपये कमाए, तीसरे दिन शनिवार को थोड़ा सुधार दिखा तो कमाई 75 लाख रुपये हुई। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 52 लाख रुपये रहा और पांचवे दिन कमाई सिर्फ 40 लाख रही। Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय ने साझा कीं बेटी आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें, यूजर बोले- बाकी परिवार कहां है?