फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: नयनतारा के जन्मदिन पर विग्नेश ने दी बधाई, बोले- 'जितना प्यार करता हूं उससे ज्यादा सम्मान करता हूं'

Mon, 18 Nov 2024 10:29 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री नयनतारा के जन्मदिन पर उनके पति विग्नेश ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि वे अपनी पत्नी का प्यार करते हैं, उससे ज्यादा सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
नयनतारा-विग्नेश - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नयनतारा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। नयनतारा के जन्मदिन पर 18 नवंबर को उनके पति विग्नेश शिवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की है। इसमें एक दिल छू लेने वाली बात उन्होंने पत्नी के लिए लिखी है। इस स्टोरी के साथ उन्होंने पति को प्यार जताया है, साथ ही बताया है कि वे उन पर कितना गर्व करते हैं। 
विज्ञापन

नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
विग्नेश शिवन ने लिखी ये बात
नयनतारा के पति विग्नेश ने लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरी उयिर, मैं जितना तुमसे प्यार करता हूं, उससे ज्यादा तुम्हारा सम्मान करता हूं। तुम मेरी थंगामे हो। उन्होंने लिखा, नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री देखते हुए उन्होंने अपनी तस्वीर साझा की है।
 

Pushpa 2: क्या बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा का होगा राज, 1000 करोड़ी बन पाएगी फिल्म? प्रशंसकों को हैं उम्मीदें

 

नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : इंस्टाग्राम
नयनतारा और धनुष की लड़ाई
नयनतारा और धनुष की लड़ाई इन दिनों सुर्खियों में है। उन्होंने तमिल अभिनेता के लिए खुला पत्र लिखा, साल 2015 की उनकी ‘नानम राउडी धान’ के तत्वों का उपयोग करने के लिए एनओसी से इनकार करने के लिए उन पर हमला किया। उन्होंने बताया कि वह एक सेल्फ मेड अभिनेत्री हैं और बिना किसी सपोर्ट के आगे बढ़ी हैं। साथ ही लेटर में वह यह भी बताती हैं कि धनुष से उन्होंने अनुमति मांगने के लिए बहुत कोशिश की। 
 

Neha Bhasin: नौ साल की उम्र से गाना गा रही हैं नेहा भसीन, गंभीर बीमारी को झेल चुकी हैं सिंगर, 5 टॉप हिट गानें

 

विज्ञापन

नयनतारा - विग्नेश - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
नयनतारा ने कही ये बात
नयनतारा ओपन लेटर में लिखती हैं, 'मेरी इस डॉक्यूमेंट्री का इंतजार फैंस और मेरे शुभचिंतक कर रहे हैं। यह डॉक्यूमेंट्री कई लोगों के प्रयासों का परिणाम है। दो साल तक हम आपकी अनुमति का इंतजार करते रहे, आपसे एनओसी मांगते रहे, लेकिन आपने 'नानुम राउडी धान' के कुछ दृश्य, गाने और यहां तक की फोटोग्राफ तक इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी। आखिर में हमने हार मान ली और मौजूदा वर्जन के साथ डॉक्यूमेंट्री को रिलीज करने का निर्णय लिया। मुझे दुख है कि इस डॉक्यूमेंट्री में मेरी सबसे खास फिल्म शामिल नहीं हो सकी।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें