फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Test Teaser: नयनतारा ने किया 'टेस्ट' में अपने किरदार का खुलासा, साझा किया फिल्म का टीजर

Fri, 14 Mar 2025 05:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेटफ्लिक्स ने 'टेस्ट' फिल्म का एक नया टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें नयनतारा को फिल्म में कुमुधा के रूप में दिखाया गया है। सिद्धार्थ और आर माधवन भी इसमें मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
टेस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेत्री नयनतारा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टेस्ट' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने अब अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म 'टेस्ट' में अपने किरदार कुमुधा को पेश किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का टीजर भी जारी किया। नयनतारा ने 'कुमुधा' का किरदार निभाया है, जो एक दृढ़ महिला है, जो एक साधारण जीवन, प्यार से भरा जीवन, एक छोटा सा घर, एक समर्पित पति और एक बच्चे का सपना देखती है।

विज्ञापन

फिल्म का टीजर और नयनतारा का किरदार
फिल्म में कुमुधा की यात्रा प्रेम और त्याग की कहानी है, जो शक्ति और त्याग से भरी है। चुनौतियों के बावजूद, वह कभी भी अपने सपनों की जिंदगी जीने से पीछे नहीं हटती। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए नयनतारा ने टीजर के साथ कैप्शन में लिखा, 'कुमुधा की ताकत उसके सपनों की सादगी में है- एक घर, एक परिवार और स्थायी प्रेम, लेकिन जीवन उसे ऐसे तरीकों से परखता है,जिसकी उसने कभी उम्मीद नहीं की थी और उसे उन चीजों के लिए लड़ने के लिए प्रेरित करता है, जो वास्तव में मायने रखती हैं।'
Deb Mukherjee: निर्देशक अयान के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे फिल्म इंंडस्ट्री के लोग, रणबीर-आलिया भी आए नजर

अपने किरदार पर क्या बोलीं नयनतारा
इसके अलावा नयनतारा ने अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह दर्शकों को 'टेस्ट' में कुमुधा की यात्रा दिखाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, 'उनकी यात्रा को पेश करना अत्यंत मार्मिक था और मैं आशा करती हूं कि दर्शक उनकी हर भावना को महसूस करेंगे। 'टेस्ट' प्रेम, तयाग और अटूट आशा की कहानी है। मैं नेटफ्लिक्स पर सभी को इसका अनुभव देने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।'

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं, जारी हुए टीजर की बात करें तो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नयनतारा ने टीजर शेयर किया करते हुए लिखा, 'इस टीचर के लिए असफलता कोई विकल्प नहीं है। कुमुधा अपनी सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षा का सामना करने वाली है। 'टेस्ट' देखें 4 अप्रैल को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में, केवल नेटफ्लिक्स पर।' वीडियो में नयनतारा को बच्चा पैदा करने की लालसा दिखाई दे रही है, लेकिन वह ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं। अभिनेत्री समय की परीक्षा लेती और हर संभव प्रयास करती नजर आ रही हैं। वाईनॉट स्टूडियो द्वारा निर्मित यह फिल्म 4 अप्रैल को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होगी। इस फिल्म में सिद्धार्थ और आर माधवन भी हैं और इसका निर्देशन एस शशिकांत ने किया है।
IIFA 2025: आईफा में जुबिन नौटियाल ने अपने गाने ‘दुआ’ को लेकर कही बड़ी बात, जिंदगी जीने का मंत्र साझा किया 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें