फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप प्यार की हकदार हैं', नयनतारा ने सामंथा की 'मां इंटी बंगारम' की सफलता का मनाया जश्न; लिखी यह खास बात

Sun, 21 Jun 2026 07:13 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maa Inti Bangaaram Success: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इसकी सफलता को लेकर साउथ सुपरस्टार नयनतारा ने सामंथा को बधाई दी है।
विज्ञापन
सामंथा और नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामंथा रुथ प्रभु अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की सफलता का जश्न मना रही हैं। एक्शन कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। नयनतारा ने फिल्म की सफलता को लेकर सामंथा को बधाई दी है। उन्होंने पूरी टीम को प्यार और सफलता की शुभकामनाएं देते हुए एक प्यारा संदेश भी लिखा है।

विज्ञापन
Trending Videos

नयनतारा ने दी बधाई
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की सफलता को देखते हुए साउथ अभिनेत्री नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक खास पोस्टर शेयर किया। उन्होंने सामंथा को 'सैम' कहकर बधाई दी और लिखा कि वह इस सफलता की हकदार हैं। उन्होंने पूरी टीम को भी शुभकामनाएं दीं।

बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों की कमाई
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की नई तेलुगु फिल्म 'मां इंटी बंगारम' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
  • Sacnilk के मुताबिक, फिल्म की कमाई में दूसरे दिन बड़ी बढ़त देखी गई।
  • पहले दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • दूसरे दिन की कमाई 6.57 करोड़ रुपये रही
  • कुल नेट कलेक्शन (भारत) 11.92 करोड़ रुपये
  • कुल ग्रॉस कलेक्शन 13.95 करोड़ रुपये
विज्ञापन

कब रिलीज हुई फिल्म 'मां इंटी बंगारम'
'मां इंटी बंगारम' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसे नंदिनी रेड्डी ने निर्देशित किया है। फिल्म 18 जून, 2026 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 'यशोदा', 'घाटी' और 'द गर्लफ्रेंड' के पहले दिन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में सामंथा के साथ गुलशन देवैया और दिगंथ मंचले भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने किए शिरडी साईं बाबा के दर्शन, लिया आशीर्वाद; शेयर किया खास वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें