फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम और हमारी दुआएं'; बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे नयनतारा और विग्नेश शिवन; शेयर कीं तस्वीरें

Sat, 18 Apr 2026 02:14 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nayanthara-Vignesh Shivan Photos: अभिनेत्री नयनतारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये उनकी फैमिली फोटज हैं, जिनमें वे और विग्नेश बच्चों के साथ खूबसूरत पल बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विग्नेश शिवन-नयनतारा अपने बच्चों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलकियां और फैमिली फोटोज शेयर करती दिखती हैं। आज शनिवार को एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्हें और विग्नेश को अपने जुड़वा बच्चों के साथ कीमती पल बिताते देखा जा सकता है।

विज्ञापन

विग्नेश शिवन-नयनतारा अपने बच्चों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
नयनतारा ने शेयर कीं फैमिली फोटोज
नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। फोटोज में नयनतारा, विग्नेश शिवन और उनके बच्चे- उयिर और उलगम नजर आ रहे हैं। जुड़वा बच्चों ने मैचिंग ग्रीन शर्ट पहन रखी है। नयनतारा ब्लैक ट्राउजर और ब्लू प्रिंट की व्हाइट शर्ट में नजर आ रही हैं। विग्नेश ब्लैक टीशर्ट और ट्राउजर में देखा जा सकते हैं। तस्वीरों के साथ नयनतारा ने लिखा है, 'हम और हमारी दुआएं'।
 

विग्नेश शिवन-नयनतारा अपने बच्चों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने लुटाया प्यार
नयनतारा के इस पोस्ट पर नेटिजंस के रिएक्शन आ रहे हैं। यूजर्स बच्चों को प्यार और दुआएं दे रहे हैं। साथ ही नयनतारा के लुक की तारीफ कर रहे हैं। यूजर लिख रहे हैं, 'लेडी सुपरस्टार का मॉम अवतार'। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'आपके परिवार को किसी की नजर न लगे। ऐसे ही खुशियां बनी रहें'।



विज्ञापन

विग्नेश शिवन-नयनतारा अपने बच्चों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
नयनतारा और विग्नेश की शादी
नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी जून 2022 में हुई थी। शादी के चार महीने बाद कपल ने जुड़वा बेटों का स्वागत किया। बता दें कि कपल के बच्चे सरोगेसी के जरिए हुए हैं। नयनतारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे यश स्टारर 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। इसके अलावा सलमान खान की एक आगामी फिल्म में भी नयनतारा नजर आएंगी। नयनतारा साउथ इंडस्ट्री में तो बड़ा नाम हैं ही, उन्होंने साल 2023 में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें वे एक्शन अवतार में नजर आईं और दर्शकों का खूब दिल जीता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें