फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Chezhiyan: नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर आर. चेझियान का निधन, 57 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 10 Jul 2026 01:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

R Chezhiyan Passed Away: नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर और सिनेमैटोग्राफर आर. चेझियान का लंबी बीमारी के बाद 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
विज्ञापन
आर. चेझियान - फोटो : इंस्टाग्राम@isc.india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'टू लेट' फिल्म के लिए जाने जाने वाले नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर और सिनेमैटोग्राफर आर. चेझियान का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। वे 57 साल के थे। वह लंबे समय से बीमार थे। एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

2013 में मिला बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड
कैमरे के पीछे और एक डायरेक्टर के तौर पर अपने काम से आर. चेझियान ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी। सिनेमैटोग्राफर आर. चेझियान ने 'जोकर', 'कॉलेज', 'थेनमेर्कु पारुवाकाट्रू' और 'परदेसी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
2013 के लंदन फिल्म फेस्टिवल में उन्हें फिल्म 'परदेसी' के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड मिला।

आर. चेझियान - फोटो : इंस्टाग्राम@isc.india
'टू लेट' के लिए जीता नेशनल फिल्म अवॉर्ड
उन्होंने नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'टू लेट' का निर्देशन किया। इस फिल्म को 'गोल्डन बंगाल टाइगर' ट्रॉफी, 7 लाख रुपये का नकद इनाम और एक सर्टिफिकेट भी मिला।
'टू लेट' फिल्म ने दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में किराए का घर ढूंढ रहे एक लोअर-मिडिल-क्लास परिवार के संघर्ष को बहुत मार्मिक ढंग से दिखाया गया था।
विज्ञापन

आर. चेझियान - फोटो : इंस्टाग्राम@isc.india
पहले इंजीनियर थे आर. चेझियान
शिवगंगा जिले के नट्टारासनकोट्टई के रहने वाले आर. चेझियान, फिल्मों में करियर बनाने से पहले एक इंजीनियर थे।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मशहूर सिनेमैटोग्राफर पीसी श्रीराम के साथ काम करके की। फिल्ममेकर के तौर पर अपनी पहचान बनाने से पहले, उन्होंने 'थेनमेर्कु पारुवाकाट्रू', 'परदेसी' और 'जोकर' जैसी मशहूर फिल्मों में सिनेमैटोग्राफर के तौर पर काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें