फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lenin X Review: 'ये आपके करियर की टर्निंग प्वाइंट होगी', 'लेनिन' में अखिल अक्किनेनी के अभिनय पर फिदा हुए फैंस

Fri, 10 Jul 2026 11:48 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lenin x Review: तमिल फिल्म 'लेनिन' आज रिलीज हो गई है। कुछ यूजर्स ने फिल्म को औसत बताया है। वहीं कुछ फैंस ने फिल्म में अखिल अक्किनेनी के अभिनय की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
लेनिन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल अक्किनेनी की फिल्म 'लेनिन' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कई फैंस पहले दिन का पहला शो देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ पड़े। दर्शकों से फिल्म को ज्यादातर अच्छे रिव्यू मिले हैं। कई फैंस ने फिल्म में अखिल अक्किनेनी की परफॉर्मेंस की तारीफ की और कुछ ने तो 'लेनिन' को उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट बताया। वहीं, कुछ लोग फिल्म से निराश दिखे।
विज्ञापन

लेनिन - फोटो : एक्स
अच्छी लगी अखिल की अदाकारी
फिल्म को लेकर एक यूजर ने लिखा 'बधाई हो। अखिल अक्किनेनी आपका परफॉर्मेंस शानदार रहा। यह आपके फिल्मी करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित होगी, बस पीछे मुड़कर मत देखना। एक्टिंग के गुण आपको विरासत में मिले हैं। यह फिल्म निश्चित रूप से धीरे-धीरे दर्शकों के दिलों को छू लेगी।' 
यूजर को पसंद आया पहला हिस्सा
एक यूजर ने लिखा 'श्रीलीला नहीं हैं। फिल्म का पहला हाफ बहुत निराशाजनक है। लेनिन का पहला हाफ बहुत ही औसत है। अगर दूसरा हाफ जबरदस्त रहा तो फिल्म बच सकती है। वरना, यह अखिल और भाग्यश्री बोरसे की फिल्मों की लिस्ट में एक और फ्लॉप फिल्म बन जाएगी।'
फिल्म और अभिनेता की तारीफ
फिल्म को लेकर एक यूजर ने लिखा 'पहला हाफ ठीक-ठाक, दूसरा हाफ बेहतर। यह एक आम फॉर्मूले पर चलती है। कुछ पल अच्छे हैं, तो कुछ में कमी है। ड्रामा और मजबूत हो सकता था। एक बात जो समझ आती है, वह यह है कि अखिल अक्किनेनी ने काफी सुधार किया है। कुल मिलाकर औसत फिल्म है!! हो सकता है कि यह बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाए।'
 
विज्ञापन

लेनिन - फोटो : एक्स
क्या है फिल्म की कहानी?
मुरली किशोर अब्बुरु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भाग्यश्री बोरस, सुनील और अन्य कलाकार भी हैं।
यह फिल्म रायलसीमा इलाके की कठोर पृष्ठभूमि में एक गांव के जालिम नेता के खिलाफ न्याय के लिए लड़ने वाले एक साहसी युवक की कहानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें