फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द पैराडाइज: क्या फिर टली नानी की अगली फिल्म? मेकर्स ने लगाया अटकलों पर विराम; जारी किए नए पोस्टर्स

Tue, 08 Sep 2026 12:08 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

The Paradise Poster Released: बीते कुछ दिनों से फिल्म ‘द पैराडाइज’ की रिलीज डेट स्थगित होने की खबरें चल रही थीं। मगर अब मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट की घोषणा की है।
विज्ञापन
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के मशहूर अभिनेता नानी की अगली फिल्म ‘द पैराडाइज’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बीते कुछ वक्त से चर्चा थी कि इस फिल्म कर रिलीज टलने वाली है। हालांकि, मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने इसके पोस्टर जारी कर इन अफवाहों को विराम दिया। साथ ही मेकर्स ने फिल्म के दमदार पोस्टर रिलीज करते हुए इसकी फाइनल रिलीज डेट का भी एलान किया।

विज्ञापन


पोस्टर में क्या है खास ? 
फिल्म ‘द पैराडाइज’ के जारी किए गए नए पोस्टर में नानी को जदल के अवतार में दिखाया गया है। इस पोस्टर में नानी के कंधों पर राइफल टिकी हुई है। इस नए अवतार में एक्टर काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे पोस्टर में नानी बीच में बैठे हुए हैं और उनके आस-पास बच्चे बैठे नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में वह बस्ती नजर आ रही हैं जहां वो रहते हैं।

फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@theparadise

फिल्म ‘द पैराडाइज’ के बारे में 
फिल्म ‘द पैराडाइज’ साउथ सिनेमा की बहुप्रतिक्षित फिल्म है। फिल्म में नानी का किरदार काफी दमदार दिखाया गया है। इसमें एक्शन, ड्रामा और थ्रिल सबकुछ दिखाई दे रहा है। हाल ही में फिल्म का गाना ‘येशा नागुला’ भी मेकर्स ने रिलीज किया था। इस गाने में कीर्ती सुरेश और नानी डांस साथ थिरकते नजर आ रहे थे।

विज्ञापन

फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी - फोटो : इंस्टाग्राम- @theparadisemovie

कब रिलीज होगी ‘द पैराडाइज’? 
‘द पैराडाइज’ श्रीकांत ओडेला की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म है। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी। फिल्म की कास्ट में कई दिग्गज अभिनेता नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें