फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु: प्रेग्नेंसी में गौ सेवा करती दिखीं सामंथा; ईशा फाउंडेशन से साझा किए फोटो, जानिए क्या बोलीं?

Sun, 06 Sep 2026 07:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samantha Ruth Prabhu Photos: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु जल्द मां बनने वाली हैं। हाल ही में वे ईशा फाउंडेशन पहुंचीं। यहां अभिनेत्री गौ सेवा करती नजर आईं।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामंथा रुथ प्रभु के घर किलकारी गूंजने वाली है। वे अपने पति फिल्म मेकर राज निदिमोरु के साथ पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। गर्भावस्था के दौरान सामंथा अपना खूब ख्याल रख रही हैं। शारीरिक सेहत के साथ-साथ मानसिक सेहत का भी ख्याल रख रही हैं। हाल ही में उन्होंने ईशा फाउंडेशन पहुंचकर गौ सेवा की।

विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
कैसा रहा सामंथा का पिछले पांच साल का सफर?
सामंथा रुथ प्रभु अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी जिंदगी के पिछले पांच वर्षों की यात्रा पर बात करती नजर आई हैं। इसी के साथ उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि एक सही मेंटर आपका मार्गदर्शक किस तरह कर सकता है।

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
सुकून के पल बिताती दिखीं सामंथा
सामंथा रुथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज रविवार को एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है। कुछ में वे प्राकृतिक नजारों के बीच सुकून के पल बिताती दिख रही हैं। कुछ में ध्यान लगा रही हैं तो कुछ तस्वीरों में उन्हें गौ सेवा करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में सामंथा का बेबी बंप नजर आ रहा है।

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
जिंदगी की खूबियों पर बोलीं सामंथा
सामंथा ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'ऐसे लोगों और जगहों को ढूंढिए, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करें। मुझे लगता है कि जिंदगी में एक समय ऐसा आता है जब आपको लगने लगता है कि आप खुद को अच्छी तरह जानते हैं। खुद से कहते हैं, 'मैं यही हूं। ये मेरी खूबियां हैं, ये मेरी कमियां हैं। ये मेरा तरीका है। शायद मैं बस यहीं तक जा सकता/सकती हूं। लेकिन, पिछले पांच वर्षों ने मुझे कुछ और ही सिखाया है'।
 
विज्ञापन

ईशा फाउंडेशन पहुंची सामंथा - फोटो : इंस्टाग्राम
कहा- 'खुद को बेहतर बनाते रहें'
अभिनेत्री ने आगे लिखा है, 'जब भी मैं यहां आती हूं, तो कुछ नई संभावनाओं के साथ लौटती हूं। एक ऐसा एहसास कि अभी भी बहुत कुछ सीखना है, बदलना है और खुद को बेहतर बनाना है। सही मेंटॉर यही करते हैं। वे आपको यह नहीं बताते कि आपको क्या बनना है? वे आपको याद दिलाते हैं कि खुद को बेहतर बनाने का सफर कभी खत्म नहीं होता। वे आपकी गाड़ी में ईंधन की तरह होते हैं। ऐसे लोगों को ढूंढें। ऐसी जगहों को ढूंढें। खुद को बेहतर बनाते रहें। आपमें हमेशा कुछ नया खोजने के लिए होता है।
बता दें कि ईशा फाउंडेशन की स्थापना आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें