अनुभवी अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण काकीनाडा में अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए एक्शन सीक्वेंस फिल्माते समय जख्मी हो गए हैं। अभिनेता फिल्म 'NBK111' के लिए काकीनाडा बंदरगाह क्षेत्र में एक लड़ाई के दृश्य की शूटिंग कर रहे थे। उन्हें पैर में चोट लगी है। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर का इलाज शुरू किया।
गल्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने बालकृष्ण को छोटी सी सर्जरी कराने की सलाह दी है। उम्मीद की जा रही है कि अभिनेता कुछ हफ्तों के लिए आराम कर सकते हैं।
नंदमुरी बालकृष्ण
- फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर ने ठीक होने की कामना की
नंदमुरी बालकृष्ण को चोट लगने की खबर सामने आते ही अभिनेता जूनियर एनटीआर ने एक्स पर लिखा 'बाला बाबाई, जल्द ही ठीक हो जाओ। तुम्हारे शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मैं तुम्हें पूर्ण रूप में वापस दहाड़ते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं।'
मेकर्स ने दी जानकारी
फिल्म के निर्माताओं ने भी सोशल मीडिया पर एक बयान के जरिए अभिनेता को चोट लगने की पुष्टि की है।
बयान में कहा गया 'काकीनाडा में NBK111 के लिए एक एक्शन सीक्वेंस के फिल्मांकन के दौरान, नंदमुरी बालकृष्ण गारू की मांसपेशियों में मामूली चोट आ गई। मेडिकल टीम की सलाह के अनुसार, वह तेजी से ठीक होने के लिए एक छोटी सर्जरी प्रक्रिया से गुजरेंगे।'
नंदमुरी बालकृष्ण
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
अभिनेता की होगी सर्जरी
बयान में आगे कहा गया 'सिनेमा के प्रति उनका अटूट समर्पण, अनुशासन और जुनून NBK111 के सेट पर सभी को प्रेरित करता है। प्रक्रिया नियमित है और चिंता की कोई बात नहीं है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और जल्द ही सेट पर उनका स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।'
हाल ही में रिलीज हुआ टीजर
हाल ही में फिल्म NBK111 का टीजर रिलीज हुआ है। इसे फैंस से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। टीजर में कई लोगों ने अभिनेता के स्टाइल और लुक की तारीफ की है।