फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nandamuri Balakrishna: नंदमुरी बालकृष्ण ‘बिग बॉस 9’ तेलुगू वर्जन को क्यों नहीं करेंगे होस्ट? जानिए नया अपडेट

Sun, 18 May 2025 08:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब तक रियालिटी शो ‘बिग बॉस’ के तेलुगू वर्जन को नागार्जुन अक्किनेनी होस्ट करते रहे हैं लेकिन एक खबर के अनुसार उनकी जगह नंदमुरी बालकृष्ण लेंगे। अब नंदमुरी भी इस शो को होस्ट नहीं कर रहे हैं। इस शो के होस्ट से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। 
विज्ञापन
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : इंस्टाग्राम @balakrishna_nandamuri_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियालिटी शो ‘बिग बॉस’ सिर्फ हिंदी में ही पॉपुलर नहीं है, कई और भारतीय भाषाओं में भी यह शो आता है। ‘बिग बॉस’ के तेलुगू वर्जन को काफी समय से नागार्जुन अक्किनेनी होस्ट कर रहे हैं। होस्ट के तौर पर दर्शक उन्हें काफी पसंद करते हैं। हाल ही में खबर आई थी, उन्हें शो में नंदमुरी बालकृष्ण रिप्लेस करने वाले हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। फिर ‘बिग बॉस 9’ के तेलुगू वर्जन को कौन होस्ट करेगा, जानिए? 

नागार्जुन अक्किनेनी छह साल से बने हैं होस्ट 

विज्ञापन

नागार्जुन अक्किनेनी दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय करने के अलावा ‘बिग बॉस’ के तेलुगू वर्जन को भी होस्ट कर रहे हैं। वह पिछले छह साल से इस शो के होस्ट हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वह ‘बिग बॉस 9’ तेलुगू वर्जन को होस्ट नहीं करेंगे। नागार्जुन की जगह पहले विजय देवरकोंडा का नाम सामने आया, फिर बालकृष्ण नंदमुरी का नाम होस्ट के तौर पर सामने आया था। ओटीटी प्ले की एक खबर के अनुसार नंदमुरी भी इस शो को होस्ट नहीं कर रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Waves 2025: कार्ति शिवकुमार बोले, ‘वेव्स इवेंट से फिल्म इंडस्ट्री को फायदा होगा’, नागार्जुन ने क्या कहा जानिए? 

कौन होगा इस बार का होस्ट 
‘बिग बॉस 9’ तेलुगू वर्जन में नागार्जुन अक्किनेनी ही होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू कर लिया है। इस बार उन्होंने तेलुगू वर्जन ‘बिग बॉस 9’ को होस्ट करने के लिए बड़ी रकम ली है। 

विज्ञापन


प्रतियोगी के तौर पर ये लोग आएंगे नजर 
‘बिग बॉस 9’ के तेलुगू वर्जन में एक्टर्स के अलावा यूट्यूबर भी शामिल हो सकते हैं। 123तेलुगू की खबर के अनुसार एक नामी यूट्यूबर बमचिक बबलू इस बार इस शो का हिस्सा बन सकते हैं, वैसे इस बारे में अभी शो के मेकर्स की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें