फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: 'प्यार ताकत मेरा सब कुछ' नम्रता शिरोडकर ने दी महेश बाबू को जन्मदिन की प्यारी बधाई; लिखा भावुक नोट

Sat, 09 Aug 2025 07:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

50th Happy Birthday Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने अभिनेता और पति महेश बाबू के 50वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट लिख कर प्यार जताया।
 
विज्ञापन
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@namratashirodkar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्टर महेश बाबू का आज 50वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और पूर्व अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर सितारा और गौतम के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही नम्रता ने महेश के प्रति अपना प्यार जताते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। 
विज्ञापन

नम्रता शिरोडकर का पोस्ट
नम्रता ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में महेश अपनी बेटी सितारा, बेटा गौतम और नम्रता बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इस शानदार तस्वीर को शेयर करते हुए नम्रता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "उस इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो जिंदगी को एक सपने जैसा बना देता है। मेरा प्यार, मेरी ताकत, मेरा सब कुछ। हमेशा प्यार करती रहूंगी, @urstrulymahesh।"


 

सितारा और गौतम ने भी पिता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
सितारा ने महेश के साथ बचपन की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "सबसे अच्छे पापा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं तुमसे प्यार करती हूं। #uncstatusachieved #grandunc।" गौतम ने लिखा, "हमेशा से मेरे पहले हीरो। आपका जन्मदिन बहुत अच्छा हो!" और उनकी तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट किया। 

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो'। महेश को जूनियर एनटीआर, राम चरण, चिरंजीवी, अदिवी शेष और अन्य जैसे प्रशंसकों और मशहूर हस्तियों ने भी शुभकामनाएं दीं। एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो अन्ना', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत-बहुत जन्मदिन की बधाई।'
विज्ञापन

महेश बाबू का वर्कफ्रंट
महेश जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म "SSMB29" में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम "ग्लोब ट्रॉटर" हो सकता है। आज राजामौली ने महेश की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक्टर भगवान शिव का लॉकेट पहने दिखाई दिए। हालांकि इस तस्वीर में महेश का लुक सामने नहीं आया। इस फिल्म को लेकर राजामौली ने प्रशंसकों से नवंबर में अपडेट देने का वादा किया। उन्होंने लिखा, "भारत और दुनिया भर के प्रिय सिनेमा प्रेमियों, साथ ही महेश के प्रशंसकों, शूटिंग शुरू हुए काफी समय हो गया है, और हम फिल्म के बारे में जानने की आपकी उत्सुकता की सराहना करते हैं। हालांकि, इस फिल्म की कहानी और दायरा इतना व्यापक है कि मुझे लगता है कि केवल तस्वीरें या प्रेस कॉन्फ्रेंस ही इसे न्याय नहीं दे सकतीं।"

यह भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया का खुलासा, बोल्ड और इंटिमेट सीन की शूटिंग के पीछे के बताए राज...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें