फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद विमान दुर्घटना के कारण स्थगित हुआ कुबेर का प्री-रिलीज इवेंट, जानिए पूरी डिटेल

Fri, 13 Jun 2025 09:28 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kuberaa Pre Release Event Postpone: अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बाद कुबेर के निर्माताओं ने फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट को स्थगित कर दिया है। 
 
विज्ञापन
कुबेर - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja, AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ स्टार धनुष और निर्देशक शेखर कम्मुला की बहुप्रतीक्षित फिल्म कुबेर का प्री-रिलीज इवेंट होने वाला था, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट, क्रू और कई टॉलीवुड हस्तियां शामिल होने वाली थीं। लेकिन, अब खबर है कि यह इवेंट स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

विमान दुर्घटना के कारण स्थगित किया इवेंट
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, निर्माताओं ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के एक हादसे में मारे गए 241 यात्रियों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। इस विमान दुर्घटना दुखद घटना के बाद निर्माताओं ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। कुबेर के निर्माता जल्द ही नई तारीख की घोषणा की करेंगे।।
 

फिल्म कुबेर
कुबेरा में धनुष के अलावा नागार्जुन और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला के किया है। शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सुनील नारंग और पी राम मोहन राव ने बनाया है। कुबेर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है।
विज्ञापन

धनुष का वर्कफ्रंट
कुबेर के अलावा धनुष "इटली कड़ाई" में नजर आएंगे। यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसे धनुष खुद डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ नित्या मेनन नजर आएंगी। यह फिल्म 1 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में धनुष और अरुण विजय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इडली कढ़ाई का संगीत प्रसिद्ध जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। इसके अलावा धनुष "तेरे इश्क में" में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी झलक में फैंस कीर्ति सेनन को पहले ही देख चुके हैं। यह पहली बार होगा जब किसी फिल्म में धनुष के साथ कृति सेनन नजर आएंगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें