नागार्जुन का बयान
नागार्जुन ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। उन्होंने बताया, 'मुझे यह रोल कभी ऑफर नहीं किया गया। हालांकि, मुझे सच में अच्छा लगता अगर यह रोल मुझे मिलता।' इसके आगे नागार्जुन ने 'धुरंधर' को लेकर कहा, ''धुरंधर' बहुत शानदार फिल्म है। आदित्य धर का निर्देशन कमाल का है। मुझे उनकी पिछली फिल्म 'उरी' भी बहुत पसंद आई थी। फिल्म में सबके अभिनय बहुत अच्छे हैं, खासकर अक्षय खन्ना ने तो कमाल कर दिया। मैं सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' इसी के साथ नागार्जुन ने 'धुरंधर 2' को लेकर अक्षय खन्ना को एक और बड़ी हिट की शुभकामनाएं दी है।
किस फिल्म में नजर आएंगे अक्षय खन्ना?
अक्षय खन्ना 19 मार्च 2026 को 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) में फिर से रहमान डकैत के रोल में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा अक्षय फिल्म 'महाकाली' और 'इक्का' में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: सारा अर्जुन ने अपने फैंस को दी 'महाशिवरात्रि' की बधाई, शेयर की अहम सूचना; सतर्क रहने की दी हिदायत