फिल्म 'खुशी' का प्रचार जोरों पर चल रहा है, और इसलिए विजय फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस तेलुगू सीजन 7' में भी दिखाई दिए। टेलीविजन का बेहद चर्चित रियलिटी शो के सातवें सीजन का प्रीमियर 3 सितंबर को हुआ। फैंस बिग बॉस तेलुगू के नए सीजन के लिए काफी एक्साइटेड हैं। लगातार शो से कई प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं।
हालही में इस शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नागार्जुन को विजय देवरकोंडा से सामंथा रुथ प्रभु के बारे में पूछते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि नागार्जुन कई सालों से बिग बॉस तेलुगू के होस्ट रहे हैं। विजय देवरकोंडा 'खुशी' को प्रमोट करने के लिए शो में आए। रियलिटी शो को नागार्जुन अक्किनेनी होस्ट कर रहे हैं। शो के प्रीमियर के दौरान नागार्जुन ने विजय देवरकोंडा से पूछा कि क्या वह अकेले आए हैं और सामंथा रुथ प्रभु उनके साथ क्यों नहीं आईं। इसके बाद क्या होता है, ये नहीं दिखाया गया।
बता दें कि सामंथा ने साल 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी। इसके चार साल बाद इन्होंने साल 2021 में तलाक ले लिया था और आगे बढ़ने का फैसला किया था। सामंथा ने बयान जारी करते हुए कहा था कि काफी विचार विमर्श करने के बाद मैंने और चैतन्य ने अपने-अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें एक दशक से अधिक पुरानी दोस्ती मिली है और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: मुंबई में 30 साल बाद ‘खलनायक’ का एक और प्रीमियर, माधुरी की गैरमौजूदगी की सामने आई ये वजह