साउथ के अभिनेता नागा चैतन्य 'थांडेल' की सफलता के बाद अपनी अगली फिल्म 'वृषकर्मा' के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने निर्देशक कार्तिक डंडू के साथ मिलकर पौराणिक कथाओं पर आधारित मिस्ट्री थ्रिलर बनाई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए इसमें क्या खास है?
वृषकर्मा
- फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर की शुरुआत एक डरावनी दुनिया से होती है, जहां चमगादड़, अलौकिक शक्तियां और एक साया पूरे गांव पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें पुरानी नक्काशी, भुला दिए गए रहस्यों और हस्यमयी ताकतों के बीच के संबंध को दिखाया जाता है। कहानी के आगे बढ़ने के साथ, ट्रेलर मुख्य किरदारों से परिचय कराता है।
वृषकर्मा
- फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में किन कलाकारों की दिखी झलक?
फिल्म में नागा चैतन्य 'अर्जुन' के रूप में एक बिल्कुल नए तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनका लुक और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी उनके हालिया किरदारों से काफी अलग है। मीनाक्षी चौधरी, जयराम, स्पर्श श्रीवास्तव और कियारा खन्ना भी अहम भूमिकाओं में हैं। उनके किरदार इस रहस्य को और भी गहरा बनाते हैं।
वृषकर्मा
- फोटो : यूट्यूब
निर्देशक ने तैयार किया पौराणिक परिवेश
इस ट्रेलर की सबसे बड़ी खूबी इसकी 'वर्ल्ड-बिल्डिंग' है। ऐसा लगता है कि कार्तिक डंडू ने एक बड़ा पौराणिक परिवेश तैयार किया है। इसमें बारीकी से किया गया प्रोडक्शन और शानदार विजुअल इफेक्ट्स शामिल हैं। प्राचीन रहस्य, अलौकिक तत्व और इस दुनिया का विशाल पैमाना दर्शकों के मन में कहानी को लेकर काफी उत्सुकता पैदा करते हैं।
वृषकर्मा
- फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
- 'वृषकर्मा' के निर्देशक कार्तिक डंडू हैं।
- इसे श्री वेंकटेश्वर सिने चित्रा और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले बनाया गया है।
- इसके निर्माता बीवीएसएन प्रसाद और सुकुमार हैं।
- यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।