तेलुगु अभिनेता नागा चैतन्य अपनी हालिया फिल्म 'तंडेल' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक अच्छी कमाई की है। अपनी पत्नी और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ हाल ही में वह फिल्म की सक्सेस पार्टी में पहुंचे। इस खास मौके पर दोनों के बीच की एक प्यारी सी बातचीत ने सभी का ध्यान खींच लिया।
Jaya Bachchan: 'आप इसे खत्म करने की कोशिश में हैं', जया बच्चन ने सरकार से की इंडस्ट्री पर दया दिखाने की अपील
नागा चैतन्य ने शोभिता के लिए बोला डायलॉग
नागा चैतन्य ने शोभिता के लिए फिल्म का एक मशहूर संवाद "बुज्जी थल्ली" (जो फिल्म में एक भावपूर्ण शब्द है) कहा। यह क्षण एक वीडियो में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
शरमा गईं शोभिता
यह घटना उस समय कैमरे में कैद हुई जब नागा चैतन्य से 'तंडेल' फिल्म का एक संवाद बोलने के लिए कहा गया। इस दौरान उनकी पत्नी शोभिता उनके बगल में बैठी थीं। नागा चैतन्य ने जैसे ही "बुज्जी थल्ली, थोड़ा मुस्करा दो" कहा वैसे ही लाल साड़ी में बैठीं शोभिता मुस्कुराते हुए थोड़ा शरमा गईं। नागा चैतन्य के पिता अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी भी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
Ranveer Allahbadia Controversy: 'मैंने विरोध किया था तो मुझे ट्रोल किया गया', अभद्र टिप्पणी पर बोले अशोक पंडित
घर में पत्नी को इस नाम से पुकारते हैं नागा चैतन्य
फिल्म 'तंडेल' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान नागा चैतन्य ने खुलासा किया था कि वह शोभिता को घर पर हमेशा 'बुज्जी थल्ली' कहकर पुकारते हैं। इस प्यार भरे नाम को फिल्म में एक गीत में भी शामिल किया गया है। इस पर नागा चैतन्य ने कहा था, "मैं यह 'बुज्जी थल्ली' गाना शोभिता को समर्पित करूंगा क्योंकि मैं घर पर उन्हें यही नाम पुकारता हूं। फिल्म बनाने से पहले मैंने चंदू से कहा था कि मैं इसे फिल्म में शामिल करना चाहता हूं। जब गाना रिलीज हुआ तो शोभिता को थोड़ा बुरा लगा, क्योंकि वह इसे सिर्फ अपने लिए महसूस करती थीं।"
सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
'तंडेल' की बात करें तो फिल्म में साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया है। फिल्म को संगीत से देवी श्री प्रसाद ने सजाया है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें श्रीकाकुलम के मछुआरों की कहानी को दिखाया गया है, जो अनजाने में पाकिस्तान के जल सीमा में प्रवेश कर जाते हैं।