फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya: नागा चैतन्या ने बताया कब हुई शोभिता से पहली मुलाकात, शादी को लेकर अभिनेता को है थोड़ी घबराहट

Fri, 29 Nov 2024 02:00 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding:  नागा चैतन्या और शोभिता धुलिपाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसकी रस्में शुरू भी हो चुकी हैं। इस बीच अभिनेता ने कहा कि उनकी पहली मुलाकात शोभिता से एक ओटीटी प्लैटफॉर्म के कार्यक्रम में हुई थी, जहां दोनों ने साधारण बातचीत की थी। 
 
विज्ञापन
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnagarjuna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के मशहूर अभिनेता नागा चैतन्या और शोभिता धुलिपाला की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। दोनों 4 दिसंबर को सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों की शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी, जो अक्किनेनी परिवार के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। हाल में ही अभिनेता ने अपनी शादी की तैयारियों को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने शोभिता के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया है। 

विज्ञापन


ओटीटी प्लैटफॉर्म के कार्यक्रम में मिले थे नागा-शोभिता
हाल में ही नागा चैतन्या ने जूम के साथ एक इंटरव्यू में अपने और शोभिता की पहली मुलाकात को याद किया। उन्होंने बताया कि उनके एक शो की ओटीटी रिलीज के दौरान, वह पहली बार शोभिता से मिले थे। हालांकि, यह पहली बार में केवल बातचीत तक ही सीमित थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार पनपने लगा। 
AR Rahman Divorce: तलाक की घोषणा के बाद भी हो सकती है एआर रहमान-सायरा बानो में सुलह, वकील ने दिया बड़ा बयान
विज्ञापन

शोभिता के परिवार वाले नागा को मानते हैं बेटा
नागा चैतन्या ने बताया,"मैं अपने ओटीटी शो के लॉन्च के लिए मुंबई में था। उस दौरान, उनका भी उस प्लेटफॉर्म के लिए एक शो आया था और यह पहली बार था, जब हमने ओटीटी प्लेटफार्म द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बातचीत की।" इसमें आगे जोड़ते हुए उन्होंने अपने होने वाली जीवनसाथी की तारीफ की और कहा कि उन्हें शोभिता और उनके परिवार के बारे में जानकर अच्छा लगा। अभिनेता ने कहा कि शोभिता के परिवार वाले उन्हें अपने बेटे की तरह मानते हैं। अभिनेता ने आगे कहा कि शोभिता भी उनसे पूरी तरह से मेल खाती है, क्योंकि वह भी परिवार को सबसे ऊपर रखती है।
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: बाहुबली की सफलता के बाद अपनी भूमिकाओं पर तमन्ना भाटिया का खुलासा, बोलीं- कुछ बड़ा कैसे...
8 अगस्त को दोनों ने की थी सगाई 
इस बातचीत के दौरान जब उनसे उनकी शादी की तैयारियों को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह एक भव्य, लेकिन निजी सेलिब्रेशन होगा। इस बीच उन्होंने कहा कि उनके अंदर अभी काफी ज्यादा उत्साह और स्वस्थ्य घबराहट भी है। बताते चलें कि जबसे दोनों कलाकार ने शादी की घोषणा की है, तब से इंटरनेट पर रोज नई चर्चा और अटकलें तेज हो जाती हैं। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला करीब दो साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, इस दौरान दोनों ने इसे सार्वजनिक रूप से छुपाए रखा, लेकिन आखिरकार 8 अगस्त को एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते की घोषणा कर दी। 

Tishaa Kumar: तान्या सिंह ने बताई बेटी तिशा कुमार की बीमारी की सच्चाई, बोलीं- उसे कैंसर नहीं था, गलत इलाज...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें