4 दिसंबर 2024 को की थी दोनों ने शादी
बता दें कि नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर 2024 को शादी की थी। यह शादी बेहद निजी समारोह में हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे।
दोनों के रिश्ते की चर्चा सबसे पहले साल 2022 में शुरू हुई थी, जो नागा चैतन्य के सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के करीब एक साल बाद सामने आई थी। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन छुट्टियों की एक जैसी तस्वीरें और साथ में ट्रिप पर देखे जाने के बाद उनके रिलेशनशिप की खबरें तेज हो गई थीं।
आखिरकार अगस्त 2024 में हैदराबाद में एक निजी समारोह में दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया। इसके कुछ महीनों बाद दिसंबर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने शादी कर ली।
वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो नागा चैतन्य अपनी आने वाली फिल्म ‘वृषकर्मा’ की रिलीज की तैयारी में हैं। हाल ही में फिल्म की पहली झलक सामने आई है, जिसमें हॉरर, पौराणिक, एडवेंचर और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलता है।
फिल्म का निर्देशन कार्तिक डंडू कर रहे हैं, जबकि इसे बीवीएसएन प्रसाद और सुकुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में चैतन्य के साथ मीनाक्षी चौधरी नजर आएंगी। इसके अलावा स्पर्श श्रीवास्तव, जयराम और जरीना वहाब भी अहम भूमिकाओं में हैं।
वहीं, शोभिता धुलिपाला हाल ही में तेलुगु क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘चीकटिलो’ में नजर आई थीं, जिसका प्रीमियर जनवरी 2026 में प्राइम वीडियो पर हुआ था।