फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूजे के हुए अल्लू शिरीष और नयनिका, पहनावे में दिखी परंपरा की झलक; देखें वायरल तस्वीरें

Sat, 07 Mar 2026 03:59 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Sirish And Nayanika Reddy Wedding Pictures: ‘पुष्पा’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष शुक्रवार को नयनिका के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। शनिवार को नयनिका ने अपनी शादी कई अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।  

विज्ञापन
अल्लू शिरीष और नयनिका की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanika_reddy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहीं। अब साउथ फिल्मों के अभिनेता अल्लू शिरीष की शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। अल्लू शिरीष तेलुगु फिल्मों में अभिनय करते हैं। वह साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई हैं। अल्लू शिरीष की पत्नी नयनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में शादी की रस्मों की झलक मिली। साथ ही दूल्हा-दुल्हन का पहनावा भी खूब चर्चा में रहा। 

विज्ञापन


दक्षिणी भारतीय रीति-रिवाजों और पहनावे की मिली झलक
नयनिका ने शादी की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह कांजीवरम साड़ी पहने नजर आ रही हैं। रूबी और डायमंड ज्वेलरी नयनिका ने पहनी है। 



अल्लू शिरीष भी सिल्क के कुर्त और धोती में नजर आए। यह दक्षिण भारत का पारंपरिक पहनावा है। दूल्हा-दुल्हन अपने पारंपरिक पहनावे में खूब जंचे रहे हैं। 
विज्ञापन




परिवार के साथ भी साझा की कई तस्वीरें
नयनिका ने अल्लू शिरीष के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं, साथ ही परिवार वालों के साथ भी हंसी-खुशी के पलों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 



एक-तस्वीरें में अल्लू शिरीष नयनिका को बड़े प्यार से निहार रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को पाकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। परिवार की महिलाएं भी कांजीवरम साड़ी पहने नजर आईं। सभी ने लाइट कलर को अपने पहनावे में चुना था। शादी की थीम में फूलों की खास डेकोरशन की गई थी।



प्यार से शादी तक का सफर किया तय 
अल्लू सिरीश और नयनिका की लव मैरीज है। दोनों सियोल में हुई एक शादी में मिले थे। बाद में एक ट्रिप के दौरान इनकी नजदीकियां बढ़ीं। नयनिका और शिरीष को प्यार हुआ और अब यह दोनों ताउम्र के लिए एक हो गए हैं। एक-दूसरे को पाने की खुशी शादी की तस्वीरों में साफ नजर आ रही है। 

विज्ञापन

अल्लू शिरीष का करियर फ्रंट? 
अल्लू शिरीष इन दिनों अपनी शादी काे लेकर ही चर्चा में हैं। पिछले साल उनकी एक फिल्म 'बडी(Buddy)' रिलीज हुई थी। कुछ नए प्रोजेक्ट्स भी उनके पास हैं, जिसका अभी जिक्र एक्टर नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें