नागा चैतन्या आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर अभिनेता की आगामी फिल्म के निर्माताओं ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। नागा चैतन्या अपनी आगामी फिल्म में विरुपाक्ष के निर्देशक कार्तिक दंडू के साथ काम करने वाले हैं। उनके जन्मदिन को लेकर आज इस फिल्म का एक आधिकारिक पोस्टर साझा किया गया है, जिसमें फिल्म का अस्थाई शीर्षक एनसी24 बताया जा रहा है।