फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara OTT Hindi Release: एनटीआर के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए किस प्लैटफॉर्म पर हिंदी में देख सकेंगे 'देवरा'

Fri, 22 Nov 2024 07:30 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Devara OTT Hindi Release: साउथ के मशहूर अभिनेता जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म अब हिंदी भाषी दर्शकों के लिए ओटीटी पर उपलब्ध हो चुकी है। 
विज्ञापन
देवरा पार्ट 1 - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर एनटीआर की 'देवरा' इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक रही है, जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म से बॉलीवुड कलाकार सैफ अली खान और जान्हवी कपूर ने साउथ डेब्यू किया था। इस फिल्म का ओटीटी के दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार फिल्म अब हिंदी दर्शकों के लिए भी ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी पर रिलीज हुई है ये फिल्म। 

विज्ञापन


आज से हिंदी में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है 'देवरा'
शिव कोर्टला द्वारा निर्देशित ये एक्शन ड्रामा फिल्म अब हिंदी दर्शकों के लिए ओटीटी पर उपलब्ध हो चुकी है। दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आज, शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की है। नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा करते हुए बताया गया है कि ये फिल्म अब हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है, जिससे निश्चित ही फैंस काफी उत्साहित होंगे, जो इस फिल्म के हिंदी में रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। 
Manoj Bajpayee: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए मनोज वाजपेयी ने दी जरूरी सलाह, बोले-हम सबका मकसद एक है
विज्ञापन

कई भाषाओं में हुई है रिलीज 
'देवरा: पार्ट 1' को नेटफ्लिक्स पर अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं जैसे अंग्रेजी, कोरियाई, स्पेनिश और ब्राजीलियाई पुर्तगाली के साथ-साथ दक्षिण भारतीय भाषाओं- तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराया गया है। फिल्म को हिंदी भाषा में रिलीज किया जाना उत्तर भारतीय दर्शकों के लिए एक तोहफा है, जो इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी पर फिल्म को हिंदी भाषी दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है। 
विज्ञापन



इंडस्ट्री में 33 साल पूरे करने पर अजय देवगन ने कहा शुक्रिया, पोस्ट में दिखे फूल और कांटे
सिनेमाघरों में कब हुई थी रिलीज
जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' को 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई। फिल्म में जूनियर एनटीआर ने दोहरी भूमिका निभाई  है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'देवरा' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है, वहीं दुनियाभर में यह 403.83 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। इसे एनटीआर आर्ट्स और युवासुधा आर्ट्स द्वारा संयुक्त रूप से बनाया गया है, जबकि अनिरुद्ध ने फिल्म में संगीत दिया है। 
Nayanthara: भीड़ में नयनतारा और विग्नेश को नहीं पहचान पाए लोग, आधे घंटे तक कतार में खड़ा रहा कपल; वीडियो वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें