सूर्या ने किया था इशारा
बीते दिनों अभिनेता सूर्या ने केरल में फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान 'कांगुवा' में कार्ति काम करने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। त्रिवेंद्रम में कार्यक्रम के दौरान सूर्या से उनके भाई कार्ति के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के बारे में पूछा गया। जवाब में अभिनेता ने वादा किया कि जल्द ही दर्शकों को ऐसा देखने को मिलेगा। सूर्या के इस बयान को लोगों ने 'कंगुवा' से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। अब कल रिलीज हुआ 'कंगुवा' के दूसरे ट्रेलर में एक रहस्यमयी किरदार नजर आया। दावा किया जा रहा है कि यह कोई और नहीं, बल्कि कार्ति हैं।
Ajay Devgn: जब फिल्म सेट पर मदद के लिए चिल्लाए आमिर खान, अजय देवगन ने बचाई उनकी जान
कौन है मिस्ट्री कैरेक्टर?
ट्रेलर में सूर्या दुश्मनों से लड़ते हुए एक क्रूर योद्धा के रूप में नजर आए हैं। ऐसा लग रहा है कि फिल्म बदले की कहानी पर आधारित है। ट्रेलर में मेकर्स ने कहानी को लेकर ज्यादा पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन, आखिरी सीन में एक रहस्यमयी किरदार को सिगार पीते हुए दिखाया गया है। नेटिजन्स का दावा है कि यह मिस्ट्री कैरेक्टर कोई और नहीं, बल्कि अभिनेता कार्ति हैं।
पहली बार ऑन स्क्रीन धू्म्रपान करते दिखेंगे कार्ति?
यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा कि फिल्म में कार्ति हैं या नहीं। फिलहाल ट्रेलर के वायरल सीन के बाद यूजर्स लिख रहे हैं, 'कार्ति पहली बार ऑन स्क्रीन धूम्रपान करते नजर आएंगे'। बात करें कंगुवा' की तो यह इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। 350 करोड़ रुपये से ज्यादा के अनुमानित बजट के साथ यह 'पुष्पा', 'सिंघम' और कई अन्य बड़ी फिल्मों से बड़ी होने का दावा कर रही है। फिल्म बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी।
Sudha Murthy: जब सुधा मूर्ति के पिता से मिलने देर से पहुंचे नारायण मूर्ति, कपिल शर्मा शो में सुनाया ये किस्सा