मौनी रॉय और सूरज नांबियार
- फोटो : सोशल मीडिया
मौनी और सूरज ने फिर से एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो किया
जब से मौनी रॉय ने अपने अलगाव की घोषणा की है, फैंस उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर जमाए बैठे हैं। कुछ फैंस ने देखा कि इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार को फिर से फॉलो कर लिया है। सूरज ने अब भी माैनी को फॉलो किया है। ऐसे में कुछ फैंस को उम्मीद जगी है कि इनके बीच शायद सबकुछ ठीक हो रहा है।
दिशा पाटनी पर ट्रोल्स ने साधा निशाना
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अलगाव की घोषणा के बाद से ही ट्रोल्स दिशा पाटनी के इंस्टाग्राम पर जाकर कमेंट सेक्शन में उन्हें कोस रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, ‘करवा दी मौनी और सूरज की लड़ाई।’ एक अन्य यूजर ने दिशा से पूछा, ‘सूरज को अनफॉलो क्यों किया?’ इसी तरह कई लोगों ने मौनी और सूरज के अलगाव का कारण दिशा से पूछा।
कहीं ना कहीं सोशल मीडिया यूजर्स और मौनी रॉय के फैंस दिशा को इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार मना रहे हैं।
क्या है मौनी रॉय और दिशा पाटनी का कनेक्शन?
बता दें कि दिशा पाटनी और मौनी रॉय अच्छी दोस्त हैं। मौनी पति से ज्यादा दिशा के साथ नजर आती हैं। वेकेशन पर भी दिशा पाटनी को मौनी रॉय के साथ देखा जाता है। ऐसे में कुछ फैंस को लगता है कि दिशा पाटनी ही सूरज और मौनी रॉय के बीच परेशानी का कारण है। जबकि इस मामले पर मौनी या सूरज ने कुछ नहीं कहा है।