निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने कंफर्म की सामंथा की प्रेग्नेंसी
सामंथा रुथ प्रभु और राज अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। ‘मां इंटी बंगारम’ की डायरेक्टर बीवी नंदिनी रेड्डी ने सामंथा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि की। सिनेमा एक्सप्रेस से बात करते हुए नंदिनी रेड्डी ने कहा, ‘उनकी प्रेग्नेंसी एक बहुत अच्छे समय पर हुई है, क्योंकि हमारी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' सफल रही है।’ हालांकि, अभी तक सामंथा या राज किसी ने भी एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी कंफर्म नहीं की है।