फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithviraj Sukumaran: क्या टल गई 'एल 2 एम्पुरान' की रिलीज? पृथ्वीराज सुकुमारन ने दावों पर दी प्रतिक्रिया

Sat, 15 Mar 2025 11:51 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

L2 Empuraan: पृथ्वीराज सुकुमारन ने मोहनलाल की एक्शन फिल्म के सीक्वल ‘एल2: एम्पुरान’  की रिलीज में देरी के दावों पर एक पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
एल 2 एम्पुरान, पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : एक्स, इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ मलयालम सिनेमा की सबसे चर्चित एक्शन सीक्वल में से एक है। पहली फिल्म ‘लूसिफर’ की शानदार सफलता के बाद फैंस को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म पर लगातार हो रही बात के बीच  हाल ही में इसकी रिलीज को लेकर कुछ दावे सामने आए थे जिसने सबको चौंका दिया।

विज्ञापन

Ibrahim Ali Khan: पाकिस्तानी क्रिटिक से ऑनलाइन भिड़े इब्राहिम अली खान? पर्सनल चैट हो रही वायरल

क्या टल जाएगी फिल्म की रिलीज?
‘एल2: एम्पुरान’ को 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी लंबे समय से चल रही है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि फिल्म की रिलीज टल सकती है। रिपोर्ट्स में इसके पीछे वजह बताई गई कि फिल्म को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी लाइका प्रोडक्शंस आर्थिक दिक्कतों से जूझ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि मोहनलाल की अपनी कंपनी आशीर्वाद सिनेमाज लाइका से नाता तोड़कर फिल्म को अकेले रिलीज करने पर विचार कर रही है। हालांकि, अब साफ है कि फिल्म की रिलीज डेट नहीं टली है। अब यह फिल्म अपने तय समय पर ही यानी 27 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
Puri: दर्शन करने पुरी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं हेमा मालिनी, बोलीं- यहां होली मनाकर धन्य महसूस कर रही हूं

पृथ्वीराज का इशारों में दिया जवाब
इन दावों के बीच फिल्म के निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक रहस्यमयी पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें मोहनलाल नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखी लाइन सबका ध्यान खींच रही है। पोस्टर में लिखा है, “अपने सबसे शानदार पल में सावधान रहें... यही वो वक्त है जब शैतान आपके पास आता है!” वहीं, पृथ्वीराज ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “शैतान का सबसे बड़ा खेल ये था कि उसने दुनिया को यकीन दिला दिया कि वो है ही नहीं!” इस पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह फिल्म को लेकर अफवाह फैलाने वाले लोगों के लिए पृथ्वीराज सुकुमारन का जवाब है।
विज्ञापन

सेंसर से पास हो चुकी है फिल्म
‘एल2: एम्पुरान’ को सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) ने 6 मार्च को यूए सर्टिफिकेट दिया है। सेंसर प्रक्रिया से गुजरने के बाद फिल्म की कुल लंबाई दो घंटे 59 मिनट तय हुई है। कहानी वहीं से शुरू होगी जहां ‘लूसिफर’ खत्म हुई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें