सानिया और स्वासिका के साथ किया शानदार डांस
इसके अलावा मोहनलाल ने सानिया अय्यप्पन और स्वासिका के साथ ‘इल्लुमिनाटी’ और ‘कालापक्कारा’ जैसे गानों पर भी डांस किया। इन परफॉर्मेंस के वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और फैंस उनके एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
जर्मनी में छाए मोहनलाल
इवेंट का एक और खास पल तब आया जब मोहनलाल ने मशहूर सिंगर केएस चित्रा के साथ स्टेज शेयर किया। दोनों ने साथ में गाना गाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
यह खास इवेंट ‘द कम्प्लीट एक्टर मोहनलाल लाइव इन जर्मनी: बियोंड द स्क्रीन’ का हिस्सा था, जो 26 जून को जर्मनी के ओबरहाउजेन में आयोजित हुआ। इस इवेंट में कई भारतीय कलाकार शामिल हुए और भारतीय सिनेमा का जश्न मनाया गया।
सानिया ने शेयर की खास तस्वीरें
इवेंट के बाद सानिया अय्यप्पन ने अपने इंस्टाग्राम पर मोहनलाल के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। उन्होंने प्यार से उन्हें ‘पूकी लालेट्टन’ भी कहा।
मोहनलाल का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो मोहनलाल जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘अथिमनोहरम’ में नजर आएंगे, जो 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ मीरा जैस्मिन भी होंगी। फिल्म का निर्देशन थारुन मूर्ति ने किया है।
मोहनलाल हाल ही में ‘दृश्यम 3’ में नजर आए थे, जिसे जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया था। हालांकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।