फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना फिर करेंगी अल्लू अर्जुन के साथ काम, ‘राका’ में निभाएंगी अहम भूमिका! शाहरुख कर सकते हैं कैमियो

Sat, 27 Jun 2026 12:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raaka Movie Cast: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
राका फिल्म की कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘पुष्पा’ में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की जबरदस्त केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, और अब खबर है कि ये जोड़ी फिल्म ‘राका’ में फिर साथ नजर आएगी।

अहम भूमिका निभाएंगी रश्मिका!

विज्ञापन

वैरायटी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल जल्द ही मुंबई में शुरू होने वाला है और रश्मिका भी जल्द इस शेड्यूल को जॉइन करेंगी।

डायरेक्टर एटली की इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है, और रश्मिका की एंट्री से फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। दर्शक इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हर नई अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शाहरुख खान ने की अल्लू अर्जुन की राका की तारीफ - फोटो : सोशल मीडिया

क्या शाहरुख खान का होगा कैमियो? 
खबरों की मानें तो इस फिल्म में रश्मिका के अलावा मृणाल ठाकुर और जाह्नवी कपूर भी अहम किरदारों में नजर आ सकती हैं। वहीं, यह भी चर्चा है कि शाहरुख खान फिल्म में कैमियो कर सकते हैं, हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हाल ही में ऐसी भी खबर आई थी कि फिल्म का टीजर एक वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें एटली, अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण शामिल हो सकते हैं।

राका - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures

‘राका’ का पहला पोस्टर आया सामने
अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने ‘राका’ का पहला पोस्टर रिलीज किया था। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन का चेहरा फर (fur) के पीछे आंशिक रूप से छिपा हुआ नजर आता है, जिसमें उनके लुक को काफी वाइल्ड और दमदार दिखाया गया है। उनकी आंखें काफी पावरफुल और रहस्यमयी लग रही हैं।

राका फिल्म दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म से जुड़ी और जानकारी
बताया जा रहा है कि ‘राका’ को 700 करोड़ रुपये से ज्यादा के बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। इस फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है। मुंबई में जल्द ही इसका अगला शूटिंग शेड्यूल शुरू होगा और पूरे साल इसकी शूटिंग जारी रह सकती है।

विज्ञापन

राका - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures

कब रिलीज होगी फिल्म? 
अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत तक पूरी हो सकती है। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स इसे दिसंबर 2027 में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन अभी तक रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं मिली बॉबी ब्राउन, ऐसी फिल्म करने की है इच्छा; कहा- ‘मैं कुछ भी…’

डायरेक्टर एटली की यह फिल्म पहले से ही भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है, और फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें