नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'तंगलान'
अन्य फिल्मों के मुकाबले 'तंगलान' की डिजिटल रिलीज काफी चुपचाप हुई और यह फिल्म 10 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध हो गई ।बात करें 'तंगलान' की ओटीटी रिलीज में देरी की तो इसके लिए काफी समय तक तरह-तरह की अटकलें चलती रहीं। आमतौर पर फिल्में थिएटर रिलीज के बाद चार हफ्ते में ओटीटी पर आ जाती है, लेकिन इस फिल्म के साथ ऐसा नहीं हुआ।
फिल्म को लेकर विवाद भी आए थे सामने
फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुए। इस फिल्म को लेकर एक पीआईएल (लोक हित याचिका) भी दाखिल की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि फिल्म ने वैष्णव समुदाय को निशाना बनाया है। मद्रास हाई कोर्ट ने इस मामले में फिल्म की ओटीटी रिलीज पर रोक लगा दी थी, जिससे रिलीज में और देरी हुई। हालांकि, बाद में अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया और बैन हटाने का आदेश दिया।
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?