मीनाक्षी चौधरी इस वक्त साउथ की व्यस्ततम अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह हाल-फिलहाल कई सारी फिल्मों में नजर आई हैं। हाल में ही उनकी दो फिल्म महज कुछ दिनों के अंतराल में रिलीज हुई हैं। इनमें से एक दुलकर सलमान अभिनीत 'लकी भास्कर' और दूसरी वरुण तेज अभिनीत 'मटका' है। अभिनेत्री इस वक्त अपने करियर पर फोकस कर रही हैं, जिसके अंतर्गत उनकी कुछ फिल्में आने वाले समय में रिलीज होने वाली हैं, जिनके बॉक्स ऑफिस भविष्य को लेकर काफी बातें की जा रही हैं।
अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में हैं मीनाक्षी
मिनाक्षी चौधरी को लेकर चर्चा है कि वो इंडस्ट्री में अपनी स्थिति कौ और बेहतर तथा मजबूत करने की कोशिश में हैं। इसके लिए उन्हें एक अदद हिट की बेहद जरूरत है। अभिनेत्री की पिछली फिल्म लकी भास्कर को जहां दर्शकों से प्यार मिला और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सफलता हासिल की, वहीं मटका बुरी तरह असफल साबित हुई है। अब अभिनेत्री की आगामी फिल्मों के भविष्य को लेकर कई सारी बातें हो रही हैं। इस वक्त उनकी दो और आगामी फिल्में 'मैकेनिक रॉकी' और 'संक्रांतिकी वस्तुन्नम' हैं, जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।
Shalini Passi: क्या ओरी को भी पीछे छोड़ सकती हैं शालिनी पासी? जवाब में खुद के लिए कह दी ये बात
'मैकेनिक रॉकी' और 'संक्रांतिकी वस्तुन्नम' में आएंगी नजर
मैकेनिक रॉकी के अभिनेत्री और उनके फैंस को काफी उम्मीदें होंगी, जो 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब इस वक्त एक बड़ा सवाल ये है कि क्या विश्वक सेन की इस फिल्म से अभिनेत्री सफलता हासिल करने में कामयाब हो पाएंगी, क्योंकि उनके लिए अपने करियर के अगले स्तर पर पहुंचने के लिए इस 'मैकेनिक रॉकी' की सफलता बहुत जरूरी है। इस फिल्म के बाद उनके पास अगले साल रिलीज होने वाली 'संक्रांतिकी वस्तुन्नम' भी है। अभिनेत्री को अपने इन दोनों फिल्म से काफी उम्मीदें होंगी।
Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने कास्टिंग काउच पर कह दी बड़ी बात, बोले- समझौते से रोल की गारंटी नहीं मिलती
बीते दिनों उठी थी अभिनेत्री की शादी की चर्चा
बताते चलें कि मीनाक्षी चौधरी साउथ की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल में ही उनकी शादी की खबरें काफी चर्चा में थीं, जिनमें कहा जा रहा था कि अभिनेत्री, नागार्जुन के भतीजे के साथ शादी रचाने वाली हैं। हालांकि, इस बात पर मीनाक्षी ने अपना पक्ष साफ करते हुए बताया है कि उनका फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है। अभिनेत्री अपने करियर में अब तक कोलाई, गुंटूर कारम, सिंगापुर सैलून, ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम, लकी भास्कर, मटका, हिट आदि फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Allu Arjun Romantic Films: लवर बॉय के रोल में छा गए अल्लू अर्जुन, बॉक्स ऑफिस पर भी खूब चली रोमांटिक फिल्में