फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jayam Ravi: जयम रवि के इस सफल निर्देशक की फिल्म से जुड़ने की है चर्चा, खलनायक बन मचा सकते हैं धमाल

Thu, 21 Nov 2024 05:36 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Buzz of Jayam Ravi playing Villain in Purananooru: 'सोरारई पोटरु' जैसी सफल फिल्म के निर्देशक सुधा कोंगरा की आगामी फिल्म 'पूरननूरु' से सूर्या समेत कई सितारे पहले जुड़े और फिर बाहर हो चुके हैं। अब एक बार फिर उनकी फिल्म से इस दमदार अभिनेता के जुड़ने की चर्चा काफी तेज हो गई है। 
 
विज्ञापन
जयम रवि - फोटो : इंस्टाग्राम @jayamravi_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधा कोंगरा की पिछली फिल्म 'सोरारई पोटरु', ओटीटी पर काफी बड़ी हिट रही थी। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार सूर्या ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इस फिल्म के बाद सूर्या के सुधा की एक और पीरियड एक्शन फिल्म, 'पूरननूरु' की घोषणा की गई थी, लेकिन बाद में सूर्या इससे बाहर हो गए थे। इसके बाद से ये फिल्म लगातार कलाकारों के बाहर होने की वजह से चर्चा में रही। एक बार फिर ये फिल्म चर्चाओं में शामिल हो गई है। 

विज्ञापन


जयम रवि के फिल्म से जुड़ने की है चर्चा 
कई सितारों के फिल्म से बाहर हो जाने के बाद अब ये चर्चा हो रही है कि फिल्म में जयम रवि बतौर खलनायक नजर आने की रेस में सबसे आगे हैं, जिसे पहले दुलकर सलमान निभाने वाले थे।  एक रिपोर्ट के मुताबिक, रवि इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए सहमत भी हो चुके हैं। इसके अलावा फिल्म में श्रीलीला के मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म 1960 के दशक की हिंदी विरोधी आंदोलन से संबंधित है। 
Diljit Dosanjh: ‘पटियाला पैग’ गाते हुए मंच पर फिसले दिलजीत दोसांझ, आयोजकों को दी ये हिदायत
विज्ञापन

सूर्या और दुलकर सलमान समेत इन सितारों ने छोड़ी फिल्म
बता दें कि कंगुवा अभिनेता सूर्या के साथ फिल्म के अन्य कलाकारों का खुलासा करते हुए एक मोशन पोस्टर भी जारी किया गया था, लेकिन बाद में सूर्या ने चौंकाते हुए इससे बाहर हो गए। इसके बाद फिल्म को अमरण अभिनेता शिवकार्तिकेयन के साथ दोबारा से शुरू किया गया। इस फिल्म में फिर मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान, नाजरिया और विजय वर्मा भी शामिल हुए, लेकिन बाद में वो भी इससे बाहर हो गए। इसके बाद फिल्म में खलनायक के लिए विशाल का नाम सामने आ रहा था, जिस पर हाल में अभिनेता ने साफ किया है कि उन्हें खलनायक की भूमिका में कोई दिलचस्पी नहीं है। 
विज्ञापन

Neelam Kothari: नीलम कोठारी ने एकता कपूर से महीनों नहीं की बात, कौन रहा वो शख्स जिसके कारण हुई अनबन?
सूर्या की कंगुवा ने किया है निराश
सुधा कोंगरा ने 'सोरारई पोटरु' के साथ देशभर में अच्छी पहचान बनाई है। ऐसे में उनकी इस आगामी फिल्म को लेकर दर्शकों को जरूर एक अच्छी फिल्म की उम्मीद होगी। इसके अलावा बात करें सूर्या की, तो उनकी हालिया रिलीज 'कंगुवा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई है। फिल्म को दर्शकों से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, शिवकार्तिकेयन की हालिया रिलीज फिल्म 'अमरण' को दर्शकों ने काफी प्यार दिया है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचने के काफी करीब है। 
Amitabh Bachchan: बेटे-बहू के तलाक की अफवाहों के बीच पहली बार बिग बी ने तोड़ी चुप्पी, ब्लॉग पर लिखा नोट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें