साउथ के लोकप्रिय अभिनेता वरुण तेज इन दिनों अपनी नवीनतम रिलीज फिल्म 'मटका' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। ये फिल्म इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है, जिसे लेकर अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित भी हैं। फिल्म कुख्यात 'मटका' जुआ साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो दर्शकों को एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश करती है। इस बीच अभिनेता ने खुलासा करते हुए बताया कि वो साहो के निर्देशक सुजीत के साथ भी काम करने वाले थे।
सुजीत संग काम करने पर बोले वरुण तेज
हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान वरुण तेज ने सुजीत ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें शुरू में साहो के निर्देशक सुजीत के साथ काम करने के लिए तैयार किया गया था, जो वर्तमान में पवन कल्याण की ओजी की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, यह प्रोजेक्ट योजना के अनुसार आगे नहीं बढ़ सका, लेकिन वरुण ने कहा कि सुजीत ने उन्हें कहानी सुनाई थी, और संभावना है कि वे भविष्य में इस प्रोजेक्ट पर फिर से विचार कर सकते हैं।
South Actor Surya: गजनी से लेकर सिंघम तक, बॉलीवुड में हिट हुई तमिल अभिनेता सूर्या की फिल्मों की रीमेक
'मटका' को मिली है फैंस से सकारात्मक प्रतिक्रिया
फैंस के बीच मेगा प्रिंस के नाम से मशहूर वरुण तेज अपनी नवीनतम फिल्म 'मटका' को लेकर काफी तारीफें बटोर रहे हैं। फैंस इस फिल्म की बड़ी सफलता का अनुमान लगा रहे हैं। फिल्म में अभिनेता के प्रदर्शन को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म ने अपने प्रचार अभियान के माध्यम से पहले ही काफी चर्चा बटोरी है। करुणा कुमार द्वारा निर्देशित इस पीरियड एक्शन ड्रामा में मीनाक्षी चौधरी और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में हैं। व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया गया है।
Pushpa 2: पटना में इस जगह पर होगा 'पुष्पा 2' का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम, शाम 6 बजे के बाद होगा शुरू
अपनी आगामी फिल्म ओजी में व्यस्त हैं सुजीत
बात करें सुजीत के वर्क फ्रंट की, तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ओजी' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में फैंस के बीच पावर स्टार के नाम से मशहूर लोकप्रिय अभिनेता पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी भी फिल्म में अहम भूमिका में दिखने वाले हैं। फिल्म इस साल ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन लगातर फिल्म में होती गई देरी की वजह से अब ये अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ सुजीत ने लेखन भी किया है।
Mika Singh: मीका सिंह के लिए पाकिस्तानी फैन ने खोला खजाना, मंच पर दे डाले इतने करोड़ के उपहार!