फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Teja: रवि तेजा की नई फिल्म की शूटिंग शुरू, कम समय में पूरी करेंगे फिल्म 'RT 76'

Thu, 19 Jun 2025 07:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie RT 76: साउथ अभिनेता रवि तेजा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मास जथारा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के बाद रवि 'RT 76' में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। 
 
विज्ञापन
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रवि तेजा की फिल्मों की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी अगली फिल्म 'मास जथारा' है, जो 27 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। साथ ही, वे किशोर तिरुमाला के निर्देशन में अपनी नई फिल्म RT 76 पर काम कर रहे हैं। 'RT 76' अभी फिल्म का अस्थाई नाम है। जानकारी के अनुसार, रवि अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग कम समय में पूरी कर लेंगे।
विज्ञापन

RT 76 की शूटिंग शुरू
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, 'RT 76' की टीम पूरी शूटिंग सिर्फ 50 दिनों में खत्म करने की कोशिश कर रही है। टॉलीवुड में, जहां शूटिंग में आमतौर पर ज्यादा समय लगता है, यह एक बड़ा चैलेंज है। अगर वे ऐसा कर पाए, तो यह दिखाएगा कि कम समय में भी अच्छी क्वालिटी की फिल्म बनाई जा सकती है। 
विज्ञापन

फिल्म की स्टार कास्ट
सुधाकर चेरुकुरी के प्रोडक्शन और भीम्स सेसिरोलेओ के म्यूजिक से सजी RT 76 पहले से ही चर्चा में है। रवि तेजा की फिल्म RT 76 में उनके साथ केतिका शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रवि और केतिका के अलावा फिल्म में ममिथा बैजू और कयादु लोहार भी अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

यह भी पढ़ें: Kannappa: कन्नप्पा प्री-रिलीज इवेंट की तारीख हुई तय, जानिए विष्णु मांचू की फिल्म का कार्यक्रम कहां होगा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें