फिल्म के बारे में जानकारी
आपको बता दें कि राहुल सदाशिवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रमायुगम' एक लोक-कथा वाली हॉरर फिल्म है। यह फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट में शूट की गई है। इसमें ममूटी ने कोडुमोन पोटी का किरदार निभाया है। वह एक रहस्यमयी सामंती मालिक हैं, जिनकी डरावनी हवेली एक रोमांचक मनोवैज्ञानिक लड़ाई का केंद्र बनती है। खतरनाक पोटी के तौर पर ममूटी की अदाकारी की तारीफ हुई है।