राजामौली ने कहा-बहुत गर्व है
आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ के निर्देशक एसएस राजामौली ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, ‘भारत से ऑर्बिट तक। स्काईरूट ने विक्रम 1 के साथ इतिहास रच दिया है। यह ऑर्बिट तक पहुंचने वाला भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट है, जिसे हैदराबाद की एक टीम ने बनाया है, इन लोगों की औसत उम्र सिर्फ 28 साल है। हमारा युवा भारत यह कर सकता है। बहुत गर्व है, पूरी टीम को बधाई। जय हिंद।’
महेश बाबू बोले- भारत आसमान छू रहा है
साउथ के चर्चित अभिनेता महेश बाबू ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारत आसमान छू रहा है, कमाल कर रहा है। हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस की युवा टीम पर बहुत गर्व है। विक्रम 1 का अपने पहले ही मिशन में ऑर्बिट तक पहुंचना हमारे प्राइवेट स्पेस सेक्टर की काबिलियत और लगन का सबूत है। उन सभी लोगों को बधाई जिन्होंने इस कामयाबी के लिए अपना सब कुछ लगा दिया।’
चिरंजीवी ने उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया
महेश बाबू के अलावा साउथ के सीनियर एक्टर चिरंजीवी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, ‘आज भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम 1 के सफल लॉन्च पर स्काईरूट एयरोस्पेस, इसरो और इन-स्पेस को बहुत-बहुत बधाई। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है। यह ऐतिहासिक सफलता अनगिनत युवाओं को प्रेरित करेगी और विकसित भारत की तरफ हमारी यात्रा को और नई ऊंचाइयों पर ले जाए। एक बार फिर बधाई, टीम विक्रम 1।’