फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapper Vedan: मलयालम रैपर वेदान की मुश्किलें बढ़ीं, ड्रग्स के बाद इस मामले में आया नाम

Tue, 29 Apr 2025 12:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malayalam Rapper Vedan: केरल के मशहूर मलयालम रैपर और गीतकार वेदान एक बार फिर कानूनी विवादों में घिर गए हैं। ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी और कुछ घंटों बाद मिली जमानत के तुरंत बाद ही उन्हें केरल वन विभाग ने तेंदुए के दांत रखने के आरोप में हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
वेदान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मशहूर मलयालम रैपर और गीतकार वेदान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी और जमानत के कुछ घंटों बाद ही केरल वन विभाग ने उन्हें तेंदुए के दांत रखने के आरोप में हिरासत में ले लिया। यह जानकारी मंगलवार (29 अप्रैल 2025) को केरल के वन मंत्री एके ससीन्द्रन ने दी।

विज्ञापन

Irrfan Khan: ‘रूह में बसते हैं इरफान’, पान सिंह तोमर और पीकू के को-एक्टर्स की जुबानी जानिये कैसे थे ‘साहबजादे’

 

ड्रग्स के बाद अब तेंदुए के दांत का मामला
वेदान, का असली नाम हिरंदास मुरली है। उन्हें सोमवार को कोच्चि के किराए के फ्लैट से ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान उनके फ्लैट से पांच ग्राम गांजा, ड्रग्स इस्तेमाल करने के उपकरण, साढ़े नौ लाख रुपये नकद और कई मोबाइल फोन जब्त किए थे। वेदान और उनके साथ आठ अन्य लोगों को हिल पैलेस पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन ड्रग्स की मात्रा कम होने के कारण सभी को बेल पर रिहा कर दिया गया था।
Ajay Devgn: हिंदी फिल्म निर्देशकों की नजर में अजय देवगन, क्याें मानते हैं एक सिक्योर एक्टर?

वन विभाग कर रहा जांच
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। पुलिस की तलाशी के दौरान वेदान के पास एक तेंदुए का दांत मिला, जो उनकी एक चेन में लटका हुआ था। पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन मंत्री एके ससीन्द्रन ने कहा, “जब पुष्टि हुई कि यह तेंदुए का दांत है तो वन विभाग ने वेदान के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें हिरासत में लिया। अब यह जांच की जा रही है कि यह दांत उन्हें कहां से मिला।”
विज्ञापन

बयान बदल रहे वेदान
पूछताछ के दौरान वेदान ने पहले दावा किया था कि यह दांत उन्होंने थाईलैंड से खरीदा था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी बात बदल दी और कहा कि यह दांत मई 2024 में चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान एक फैन ने उन्हें तोहफे में दिया था। वन विभाग अब इस दांत के स्रोत की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें