2012 के मामले में एफआईआर दर्ज
पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह मामला 2012 का है और एफआईआर शनिवार को दर्ज कराई गई है। इससे पहले, बांग्ला अभिनेत्री श्रीलेखा ने भी बालाकृष्णन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि वह 2012 में 'बावुत्तियुडे नामथिल' की शूटिंग के दौरान अभिनेता ममूटी से मिलने कोझिकोड गया था।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की शुरुआती रिपोर्ट केरल के एक थाने में दर्ज की गई थी, लेकिन मामला बेंगलुरु स्थानांतरित कर दिया गया, क्योंकि यौन उत्पीड़न की घटना यहां एक पांच सितारा होटल में हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अप्राकृतिक अपराध और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की गोपनीयता के उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं के तहत बीआईएएल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Riddhima Kapoor: ऋषि कपूर के निधन के बाद हुई ट्रोलिंग पर छलका रिद्धिमा का दर्द, कहा- आपको घर आकर देखना चाहिए..