फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: टीवी अभिनेत्री अपर्णा नायर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, घर के अंदर पड़ा मिला शव

Fri, 01 Sep 2023 10:21 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अपर्णा नायर अपने घर में कल रात मृत पाई गई हैं।
विज्ञापन
अपर्णा नायर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन जगत से चौकाने वाली खबर सामने आई है जिसने फैंस को परेशान कर दिया है। दरअसल मलयालम टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अपर्णा नायर अपने घर में कल रात मृत पाई गई हैं। करमना थाला स्थित घर के उनका अंदर शव लटका हुआ पाया गया था। कहा जा रहा है कि अपर्णा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को एक निजी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अपर्णा नायर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जाने-माने चेहरों में से एक थीं। उन्हें मेघतीर्थम, मुधुगौव, कल्कि, कडालू परांजा कड़ा और अन्य फिल्मों में उल्लेखनीय भूमिकाए निभाई थी। एक्ट्रेस के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अपर्णा के निधन की खबर सामने आने के तुरंत बाद उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट ध्यान खींच रही हैं। मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपनी बेटी का एक वीडियो शेयर किया था।

कुछ दिन पहले, उन्होंने बैकग्राउंड स्कोर के साथ अपनी फोटोज का एक वीडियो कोलाज भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया गया था कि एक महिला को अपने जीवन में किन कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। उन्होंने अपने परिवार की तस्वीरें भी फैन्स के साथ शेयर की थीं। बता दें कि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी और अक्सर अपनी बेटियों और फैमिली की फोटोज शेयर करती रहती थी।
विज्ञापन


अपर्णा नायर काफी फेमस एक्ट्रेस थी। उन्होंने चंदनमाझा, आत्मसखी, मैथिली वीन्दुम वरुम और देवस्पर्शम जैसे टीवी शोज में काम किया था। उसके अलावा उन्होंने फिल्म मेघतीर्थम (2009), मुधुगौव (2016), मिथिली वींडम वरुणु (2017), अचायांस (2017), नीरंजना पुक्कल (2017), देवस्पर्शम (2018) पेन मसाला (2018), कोडथी समक्षम बालन वकील (2019), ब्रिटिश बंगला' (2019), नल्ला विशेषम' (2019), कल्कि (2019) जैसी फिल्मों में काम किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत में शुरू हुई 'जवान' की एडवांस बुकिंग, वीडियो साझा कर शाहरुख खान ने कहा- बहुत बेकरार हैं सब...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें