Vishnu Prasad Passed Away: मलयालम अभिनेता विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है। अभिनेता किशोर सत्या ने उनके निधन की जानकारी दी। अभिनेता लंबे समय से गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मलयालम अभिनेता विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है। अभिनेता किशोर सत्या ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने अपने फेसबुक हैंडल पर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। किशोर ने लिखा, 'प्रिय सभी, बहुत दुखद समाचार... विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमारी का इलाज करा रहे थे। संवेदना, प्रार्थना है कि उनके परिवार को इस असामयिक क्षति से उबरने की शक्ति मिले।'
लीवर से जुड़ी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे थे अभिनेता
कथित तौर पर विष्णु प्रसाद लीवर से जुड़ी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर थी। फिल्मीबीट के अनुसार, अभिनेता का परिवार उनके लीवर ट्रांसप्लांट की तैयारी कर रहा था और उनकी बेटी ने स्वेच्छा से डोनर बनने की पेशकश भी की थी। हालांकि, परिवार को सर्जरी के लिए आवश्यक धन जुटाने में संघर्ष करना पड़ा।
विष्णु प्रसाद की मशहूर फिल्में
विष्णु प्रसाद मलयालम फिल्म और टेलीविजन जगत में एक लोकप्रिय नाम थे। उन्होंने थोंडिमुथलम ड्रिकसाक्शियम और नाइजीरिया से सूडानी जैसी फिल्मों में अपने प्रदर्शन से उद्योग में अपने लिए एक जगह बनाई। वह काशी, काई एथम दूरेथु, रनवे, मम्बाझकालम, लॉयन, बेन जॉनसन, लोकनाथन आईएएस, पाठका और मराठा नाडु जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। Prabhas: भूषण कुमार ने शेयर की 'स्पिरिट' को लेकर बड़ी अपडेट, जानिए प्रभास कब शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग