फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयालम अभिनेता संतोष नायर का निधन, सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान गई जान; पत्नी की है ऐसी हालत

Tue, 05 May 2026 09:47 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Santhosh Nair Death News: मलयालम अभिनेता संतोष नायर का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ में थी, जानिए कैसी है उनकी हालत...
विज्ञापन
संतोष नायर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेता संतोष नायर का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। यह घटना पथानामथिट्टा के एनाथु में घटी। उनकी कार एक लॉरी से टकरा गई। इस हादसे में उनकी पत्नी शुभाश्री भी घायल हो गईं।

इलाज के दौरान पड़ा दिल का दौरा

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संतोष नायर को एक्सीडेंट के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

1960 को तिरुवनंतपुरम में हुआ जन्म
12 नवंबर 1960 को तिरुवनंतपुरम में जन्मे संतोष केशवन नायर एक सुशिक्षित परिवार में पले-बढ़े। उनके पिता सी. एन. केशवन नायर, एक रिटायर्ड प्रिंसिपल थे। उनकी मां पी. राजलक्ष्मीअम्मा भी एक रिटार्यर्ड टीचर थीं। माता-पिता के इथियोपिया चले जाने के बाद उनका पालन-पोषण उनके नाना-नानी ने किया। उन्होंने सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।
विज्ञापन

 

संतोष नायर - फोटो : सोशल मीडिया
100 से अधिक फिल्मों में किया काम
संतोष नायर ने 1982 में फिल्म 'इथु नंगलुडे कथा' से सिनेमा जगत में कदम रखा था। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और विलेन, मुख्य भूमिका, सहायक भूमिका और कॉमेडी रोल भी निभाए। उनकी हालिया फिल्म 'मोहिनीअट्टम' सिनेमाघरों में चल रही है। यह फिल्म अब उनकी आखिरी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति साबित होगी।
विज्ञापन

भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में चल रही है आखिरी फिल्म
साईजू कुरुप स्टारर 'भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम' सिनेमाघरों के बाद अब डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और भरतनाट्यम (2024) का सीक्वल है। फिल्म 8 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। कृष्णदास मुरली द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी शशिधरन नायर के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक तनावपूर्ण स्थिति में फंस जाते हैं। फिल्म में सूरज वेंजारामूडु, संतोष नायर, विनय फोर्ट और जगदीश भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें