फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malavika Mohanan: 'खुद को चुटकी...', 'हृदयपूर्वम' को लेकर मालविका मोहनन ने किया मोहनलाल का शुक्रिया; लिखा नोट

Mon, 25 Aug 2025 10:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hridayapoorvam Mohanlal Movie: साउथ अभिनेत्री मालविका मोहनन ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म 'हृदयपूर्वम' की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इन शानदार तस्वीरों के साथ मालविका ने एक खास पोस्ट भी लिखा है।
विज्ञापन
फिल्म 'हृदयपूर्वम' - फोटो : इंस्टाग्राम@malavikamohanan_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक साथियान एंथिकाड की आगामी फिल्म 'हृदयपूर्वम' में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और मालविका मोहनन साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें मालविका ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। 'हृदयपूर्वम' में काम करने को लेकर मालविका ने पोस्ट के जरिए फिल्म के निर्देशक और एक्टर मोहनलाल का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन

 

मालविका मोहनन ने लिखा नोट
मालविका मोहनन ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म 'हृदयपूर्वम' की कई तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही फिल्म के निर्देशक साथियान एंथिकाड और मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल का शुक्रिया अदा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अभी भी खुद को चुटकी काट रही हूं...मैं अभी भी यकीन नहीं कर पा रही कि मुझे इन दो शानदार हस्तियों के साथ काम करने का मौका मिला। ये दोनों इतने बड़े कलाकार हैं, फिर भी इतने गर्मजोशी भरे, संवेदनशील और साथ काम करने में शानदार जोड़ी हैं। इसके लिए मैं हमेशा भाग्य की आभारी रहूंगी। 'हृदयपूर्वम' 4 दिन बाद रिलीज हो रही है और मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरे पेट में तितलियां उड़ रही हैं। आप सभी से 28 अगस्त 2025 को मिलते हैं।'


 

फिल्म 'हृदयपूर्वम'
मोहनलाल और मालविका मोहनन के अलााव फिल्म में संगीत प्रताप, संगीता, सिद्दीकी, निशान, बाबूराज, लालू एलेक्स और जनार्दन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन साथियान एंथिकाड ने किया है। फिल्म की कहानी अखिल सत्यन ने लिखी है। इसकी पटकथा और संवाद सोनू टीपी ने लिखे हैं। फिल्म का संगीत जस्टिन प्रभाकरन ने दिया है। यह फिल्म 28 अगस्त, 2025 को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन

मालविका मोहनन का वर्कफ्रंट
फिल्म 'हृदयपूर्वम' के अलावा मालविका फिल्म 'द राजा साब' में नजर आएंगी। 'द राजा साब' मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित तेलुगु -भाषा रोमांटिक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। इसे पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें: Param Sundari: परम सुंदरी के म्यूजिक लॉन्च पर दिखी सिद्धार्थ-जान्हवी की केमिस्ट्री, श्रेया-सोनू का चला जादू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें