साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और महेश बाबू के पिता कृष्णा इस दुनिया के अलविदा कह चुके हैं। 15 नवंबर को अभिनेता का निधन हो गया, जिसके बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाया गया। वहीं, अब महेश बाबू ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता से वादा किया है कि वह उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे और कभी डरेंगे नहीं।
दरअसल, महेश बाबू ने अपने पिता के निधन के बाद अब पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता कृष्णा को ही याद किया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें सुपरस्टार कृष्णा मुस्कुराते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ महेश बाबू ने एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। इस तस्वीर के साथ महेश बाबू ने कैप्शन में लिखा, 'आपकी जिंदगी का जश्न मनाया गया। आपके जाने का जश्न और भी ज्यादा मनाया जा रहा है। ऐसी है आपकी महानता। आपने अपना जीवन निडर होकर जिया… साहसी और तेजतर्रार आपका स्वभाव था।'
TRP Week 46: 'अनुपमा' को मिली रिकॉर्डतोड़ TRP, इस शो ने गंवाया अपना ताज, देखें टॉप 5 शोज की लिस्ट