नरेश इन दिनों अपनी चौथी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। नरेश ने पवित्रा लोकेश के साथ चौथी शादी का एलान किया था। वहीं, अब उन्होंने तीसरी पत्नी राम्या पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है और कोर्ट से सुरक्षा देने की अपील की है।
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के सौतेले भाई नरेश बाबू पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। नए साल के मौके पर नरेश ने लिपलॉक करते हुए पवित्रा लोकेश के साथ चौथी शादी करने का एलान किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वहीं, अब नरेश ने अपनी तीसरी पत्नी राम्या रघुपति पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है और कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
कोर्ट से की अपील
नरेश से मीडिया से बातचीत में अपनी तीसरी पत्नी राम्या रघुपति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नरेश ने कहा, 'राम्या ने मुझे कई बार मारने का प्रयास किया है और वो मुझसे 10 करोड़ रुपये की मांग कर रही है। 2022 में कुछ सुपारी किलर ने गैंग ने मेरी रेकी भी की थी। मैंने कोर्ट से अपील की है कि वो मुझे सुरक्षा दे क्योंकि मेरी जान को खतरा है। मेरा फोन भी टैप हो रहा है, जिसके लिए मैंने साइबर कंप्लेंट की है।'
Nawazuddin Siddiqui: साउथ में रंग जमाने को तैयार नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वेंकटेश के साथ की 'सैंधव' फिल्म की घोषणा
विज्ञापन
राम्या ने तलाक न देने की कही बात
वहीं, बीते दिनों राम्या रघुपति ने कहा था कि शादी के दौरान नरेश के कई अफेयर थे। जब वह उनसे इसके बारे में पूछती थी, तो वह पैर छूकर माफी मांग लेते थे। साथ ही राम्या ने कहा कि उनकी सास को भी इस बारे में जानकारी थी और उन्होंने नरेश को चेतावनी भी दी थी कि वह उन्हें प्रॉपर्टी से बेदखल कर देंगी। वहीं, नरेश के शादी के एलान के बाद राम्या ने कहा था कि वह ऐसा नहीं होने देंगी, क्योंकि वह तलाक नहीं ले रही हैं।