फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमेशा छोटी स्टार', महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर ने बेटी सितारा को दी 14वें जन्मदिन की बधाई; साझा की खास तस्वीर

Mon, 20 Jul 2026 03:00 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahesh Babu Daughter Sitara Birthday: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने अपनी बेटी सितारा घट्टमनेनी के 14वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। माता-पिता दोनों ने सोशल मीडिया पर बेहद प्यारा संदेश साझा किया है।

 
विज्ञापन
महेश बाबू और सितारा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने अपनी बेटी सितारा के 14वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा संदेश लिखा है। इसी के साथ महेश ने बेटी सितारा के साथ एक खास तस्वीर साझा कर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन

पिता महेश बाबू का पोस्ट
महेश बाबू ने एक्स (X) पर एक प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें वह सितारा के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'चाहे तुम कितनी भी बड़ी हो जाओ, तुम हमेशा मेरी छोटी स्टार रहोगी। 14वें जन्मदिन की बधाई, सितारा।'

मां नम्रता शिरोडकर का पोस्ट
नम्रता ने बेटी सितारा को इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए एक खास तस्वीर साझा की। इसके साथ ही नम्रता ने इस खास तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'हमारी जिंदगी को खुशियों से भरने के लिए शुक्रिया। तुम्हें बड़ा होते देखना मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। ढेर सारा प्यार।'



महेश बाबू और नम्रता की शादी साल 2005 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं- बेटा गौतम और बेटी सितारा। सितारा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और उनके कई फैंस हैं।
विज्ञापन

फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगे महेश बाबू
महेश बाबू इन दिनों निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर फिल्म से उनका पहला 'मंदाकिनी' के रूप में लुक जारी किया गया था। यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें