फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति
- फोटो : सोशल मीडिया
शहरों की अलग-अलग कमाई
तमिलनाडु इस फिल्म का सबसे बड़ा मार्केट बनकर सामने आया है, जहां से करीब 4.87 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है। इसके बाद कर्नाटक में 3.04 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिसमें बेंगलुरु का सबसे बड़ा योगदान रहा। केरल से भी 1.69 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई हुई है।
शहरों की बात करें तो बेंगलुरु सबसे आगे है, जहां से 3.01 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। चेन्नई में 1.18 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जहां 86% से ज्यादा सीटें भर चुकी हैं। कोयंबटूर से 67 लाख रुपये आए हैं, जबकि हैदराबाद, मदुरै, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
फिल्म की तमिल वर्जन का दबदबा साफ नजर आ रहा है, जिसने कुल एडवांस बुकिंग में से 10.17 करोड़ रुपये (करीब 96%) कमाए हैं। तेलुगु वर्जन ने 42 लाख रुपये कमाए हैं, जबकि हिंदी वर्जन का योगदान अभी काफी कम है।
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति
- फोटो : सोशल मीडिया
'जन नायकन' के बारे में
फिल्म की रिलीज से पहले एचडी लीक होने की खबर भी आई थी, जिससे मेकर्स और फैंस चिंतित थे। इसके बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
‘जन नायकन’ में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि, नारायण और नासर जैसे कलाकार नजर आएंगे।
यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसे विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। इसके बाद वह पूरी तरह से राजनीति पर फोकस करेंगे, जिससे फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
ये भी पढ़ें- क्या लीक होने के बाद 'जन नायकन' में किए गए बदलाव? सीएम विजय की आखिरी फिल्म को लेकर निर्माता ने दी अहम जानकारी