रजनीकांत फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आने वाले हैं। जेलर के बाद से ही फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म अगले महीन 10 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म के फिल्म का पोस्ट पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जोरदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में वेट्टैयन के निर्माताओं ने एक ऐसा दिलचस्प वीडियो साझा किया है, जिसने फैंस का उत्साह और अधिक बढ़ा दिया है।