फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mega 157: चिरंजीवी और नयनतारा की फिल्म पर आया नया अपडेट, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

Mon, 02 Jun 2025 01:05 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 Chiranjeevi Nayanthara Film: टॉलीवुड के मेगास्टार चिरंजीवी और मशहूर अभिनेत्री नयनतारा ने अपनी नई फिल्म 'मेगा 157' के लिए फिर से एक साथ काम शुरू किया है। आज फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
चिरंजीवी और नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम-@chiranjeevikonidela, nayanthara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्टर चिरंजीवी और साउथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा इन दिनों अपनी फिल्म 'मेगा 157' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आइए बताते हैं फिल्म को लेकर नई अपडेट क्या आई है, जिसने फैंस को बेहद खुश कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म मेगा 157
मेगास्टार चिरंजीवी और साउथ अभिनेत्री नयनतारा अपने आगामी बड़े प्रोजेक्ट 'मेगा 157'  को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुडी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मई में हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शुरू हुई थी। 123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल आज पूरा हो गया है। इस दौरान चिरंजीवी और कुछ अन्य महत्वपूर्ण कलाकारों के साथ अहम सींस फिल्माए हैं। 
 
विज्ञापन

दूसरे शैड्यूल की तैयारी
अब फिल्म की टीम जल्द ही दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेगी, जिसमें चिरंजीवी और नयनतारा पर एक खास गाना फिल्माया जाएगा। 'मेगा 157' का निर्माण साहू गरपति और चिरंजीवी की बेटी सुष्मिता कोनिडेला कर रहे हैं, जो शाइन स्क्रीन और गोल्ड बॉक्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले काम कर रहे हैं। फिल्म का संगीत भीम्स सेसिरोलेओ बना रहे हैं। यह हाई-बजट पारिवारिक मनोरंजक फिल्म अगले साल जनवरी में संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Karan Johar: 'मैं आभारी हूं...' करण जौहर ने स्कूल-कॉलेज के दिनों को किया याद, शेयर कीं तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें