विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC (सेंसर बोर्ड) से समय पर सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से इसकी रिलीज टाल दी गई। बाद में फिल्म ऑनलाइन लीक होने की खबरें भी सामने आई थीं। अब इसकी रिलीज डेट को लेकर फिर से बड़ी खबर सामने आई है।
टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर दिखी रिलीज डेट
अब फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म डिस्ट्रिक्ट पर 'जन नायकन' की रिलीज डेट 19 जून दिखाई जा रही है। वहीं बुकमायशो पर भी फिल्म की रिलीज जून महीने में अपडेट की गई है।